‘धुरंधर’ भी इसके आगे फेल! 7 करोड़ बजट में बनी हॉरर फिल्म ‘Obsession’ ने महज 10 दिनों में कमाये 700 करोड़

Horror film Obsession surprizes world. Photo- Screenshot

मुंबई। Horror Film Obsession: इस साल की सबसे चर्चित हॉरर फिल्म Obsession ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। मात्र 7.5 लाख डॉलर (करीब 6.3 करोड़ रुपये) के बजट में बनी यह सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म अब तक दुनिया भर में 80 मिलियन डॉलर (करीब 670 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

रिलीज के मात्र 11 दिनों में फिल्म ने अपने बजट का 100 गुना से ज्यादा रिटर्न दे दिया है। फोकस फीचर्स द्वारा 15 मई 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म हॉरर जॉनर में इतिहास रच रही है। ऑब्सेशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसने हॉरर फिल्मों के पारंपरिक नियम तोड़ दिए।

आमतौर पर हॉरर फिल्में पहले वीकेंड के बाद तेजी से गिरती हैं, लेकिन ऑब्सेशन ने दूसरे वीकेंड में ओपनिंग से 30-39% ज्यादा कमाई की। पहले वीकेंड में 17.2 मिलियन डॉलर की ओपनिंग के बाद दूसरे वीकेंड में 22-23.9 मिलियन डॉलर की कमाई की।

यह हॉरर जॉनर में अभूतपूर्व उपलब्धि है। Variety मैगजीन ने इसे “virtually unprecedented” बताया है। अब तक घरेलू बाजार (US & Canada) में 58-60 मिलियन डॉलर और दुनिया भर में 75-80 मिलियन डॉलर का कलेक्शन हो चुका है।

कहानी क्या है?

फिल्म एक साधारण से युवक ‘बेयर’ (Michael Johnston) की कहानी है, जो म्यूजिक स्टोर में काम करता है और अपनी बचपन की दोस्त व क्रश ‘निक्की’ (Inde Navarrette) से प्यार करता है। एक दिन वह एक रहस्यमयी जादुई वस्तु “One Wish Willow” खरीदता है और अपनी इच्छा पूरी करने की कोशिश करता है, लेकिन जैसे ही इच्छा पूरी होती है, भयानक और डरावना परिणाम सामने आता है।

फिल्म Monkey’s Paw वाली क्लासिक कहानी को नया रूप देती है। इसमें लव, ऑब्सेशन, कंसेंट और एनटाइटलमेंट जैसे मुद्दों को डार्क ह्यूमर और डरावने सीनों के साथ पेश किया गया है। दर्शक कहते हैं – “यह सिर्फ डराती नहीं, सोचने पर मजबूर भी करती है।”

यह भी पढ़ें: He-Man and The Masters of the Universe: ‘ही-मैन’ की आवाज बने मीजान जाफरी, विलेन स्केलेटर को मिली जावेद की वॉइस

नए निर्देशक का कमाल

26 वर्षीय YouTuber Curry Barker ने ना सिर्फ फिल्म लिखी, निर्देशित की, बल्कि एडिट भी खुद किया। फिल्म मात्र 20 दिनों में शूट हुई। करी बारकर की शॉर्ट हॉरर फिल्म्स पहले से ही वायरल हो चुकी थीं, लेकिन फीचर डेब्यू में उन्होंने इतना कम बजट और इतनी बड़ी सफलता हासिल कर ली कि हॉलीवुड हैरान है। ब्लमहाउस और फोकस फीचर्स ने फिल्म को सपोर्ट किया।

दर्शक और क्रिटिक्स दोनों फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। Rotten Tomatoes पर 95% फ्रेश स्कोर और CinemaScore पर A- रेटिंग मिली है। कई रिव्यूज में इसे 2026 की सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में शुमार किया जा रहा है।

क्यों बन गई ‘Obsession’ की दीवानगी?

  • वर्ड ऑफ माउथ: दर्शक थिएटर से निकलकर दोस्तों को रेकमेंड कर रहे हैं।
  • कम बजट, बड़ा जादू: 750,000 डॉलर में बनी फिल्म ने बड़े स्टूडियो फिल्मों को टक्कर दी।
  • युवा ऑडियंस: TikTok, Instagram और YouTube पर फिल्म के क्लिप्स वायरल हो रहे हैं।
  • थीम: आज के समय में लव, ऑब्सेशन और कंसेंट जैसे मुद्दे युवाओं से सीधा जुड़ते हैं।