मुंबई। Baby Do Die Do Teaser: बॉलीवुड की हुनरमंद अभिनेत्री हुमा कुरैशी अब प्रोड्यूसर की हैट भी पहन चुकी हैं। उनकी पहली होम प्रोडक्शन फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ का ऑफिशियल टीजर मंगलवार को रिलीज हो गया और सोशल मीडिया पर इसकी धूम मची हुई है।
देसी हिटवुमन के किरदार में हुआ
डेढ़ मिनट के इस टीजर ने हुमा के बिल्कुल नए अवतार को पेश किया है। वो भारत की पहली ‘देसी फीमेल हिटवुमन’ के रूप में नजर आ रही हैं। टीजर को कॉमिक-बुक स्टाइल में बनाया गया है, जो फिल्म के मिस्ट्री-पैक्ड थ्रिलर टोन को परफेक्टली सेट करता है।
इसमें हुमा का किरदार ‘बेबी करमरकर’ (Baby KarMarKar) दिखाया गया है। एक रहस्यमयी महिला, जो लाल छाता लिए मुंबई की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर चल रही है- अनदेखी, अनसुनी, लेकिन बेहद खतरनाक। टीजर में कुछ सीक्रेट्स को छुपाए रखा गया है, लेकिन ये साफ जता रहा है कि फिल्म में मिस्ट्री, रिवेंज, डार्क कॉमेडी और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट्स का भरपूर मिश्रण होगा।
फिल्म की कहानी मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां हुमा एक डेफ एंड म्यूट सीरियल किलर का रोल निभा रही हैं, जो अपनी मर चुकी बहन की आवाज सुनकर ही हत्याएं करती हैं। हुमा कुरैशी के अलावा फिल्म में सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, रचित सिंह और मारुधर शेखावत जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Character Posters: अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने जारी किये कैरेक्टर पोस्टर्स
टैगलाइन है- “Some secrets never stay hidden. Some wounds never heal.” और अंत में जोरदार लाइन- “बड़ी स्टोरी, बड़ी स्क्रीन पे, कमिंग सून बेबी!”
फिल्म का निर्माण सलीम सिबलिंग्स बैनर के तहत हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम ने पुणे 04 पिक्चर्स के साथ मिलकर किया है। हुमा और साकिब के प्रोडक्शन हाउस की यह पहली फिल्म है। निर्देशन नचिकेत सामंत का है।
3 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
प्रोड्यूसर साकिब सलीम ने टीजर रिलीज पर कहा, “इस टीजर के साथ हम आखिरकार बेबी की दुनिया के दरवाजे खोल रहे हैं। बेबी करमरकर के रहस्य के पीछे एक पूरा इंसेंबल कास्ट है, जो कहानी को नई लेयर देता है। हम दर्शकों से ये उम्मीद करते हैं कि वे डॉट्स जोड़ेंगे और 3 जुलाई को हमारे साथ इस अनप्रेडिक्टेबल यूनिवर्स में कदम रखेंगे।
डायरेक्टर नचिकेत समंत ने बताया, “बेबी डू डाई डू सिर्फ बेबी करमरकर की कहानी नहीं, बल्कि उसके आसपास बनी पूरी दुनिया की कहानी है। यह टीजर उस दुनिया के कुछ किरदारों का परिचय कराता है, जो फिल्म को इतना एंटरटेनिंग, अनप्रेडिक्टेबल और मिस्ट्री भरा बनाते हैं। 3 जुलाई को और भी बहुत कुछ इंतजार कर रहा है।”
‘बेबी डू डाई डू’ 3 जुलाई को अलिया भट्ट-शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ से टकरा सकती है।

