मुंबई। Welcome To The Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल जून की बहुप्रतीक्षित और उम्मीदों से भरी फिल्म है, जिसका ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया।
ट्रेलर से पता चलता है कि वेलकम टू द जंगल एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है, जो बॉलीवुड पर स्पूफ है और वनलाइनर्स से महफिल लूटती है। सितारों की फिल्मी और निजी बैकग्राउंड से भी कॉमेडी के पंचेज निकालने की कोशिश की गई है।
4 मिनट लम्बे ट्रेलर में समाये 23 कलाकार
वेलकम हिंदी सिनेमा की चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी है, जिसकी तीसरी फिल्म वेलकम टू द जंगल है। अहमद खान निर्देशित फिल्म में सितारों की पूरी फौज है और इन सभी को 4 मिनट से ज्यादा लम्बे ट्रेलर में दिखाया गया है।
अहमद खान निर्देशित फिल्म की कहानी 2000 करोड़ रुपये की फेक फिल्म बनाने से शुरू होती है, जिसके रचयिता परेश रावल और राजपाल यादव हैं और स्टार कास्ट में सभी कलाकार हैं। ट्रेलर में इन कलाकारों का इंट्रोडक्शन भी इस फेक फिल्म की स्टार कास्ट के रूप में होता है, जिसे गाने की सूरत में पेश किया गया है। यह एक दिलचस्प एंगल है।
ट्रेलर के 4 मिनट 10 सेकंड्स में से 50 सेकंड पूरी स्टार कास्ट को इंट्रोड्यूस करवाने में खर्च होते हैं, जिनमें रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिज, लारा दत्ता, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदसानी, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, फरीदा जलाल, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, जाकिर हुसैन, किरन कुमार, विंदु दारा सिंह, गोरिल्ला, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार इसी क्रम में आते हैं।
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Release Date: ‘ऐल्फा’ का टीजर आते ही ‘धमाल 4’ के मेकर्स ने लॉक की रिलीज डेट, अब इस दिन आएगी फिल्म
वन लाइनर्स ने मचाया धमाल
आगे के दृश्यों में वेलकम टू द जंगल फिल्म की शूटिंग के दृश्य आते हैं और वनलाइनर्स के जरिए कॉमेडी क्रिएट की जाती है। सुनील और अरशद के किरदारों के जरिए वेलकम के उदय शेट्टी और मजनू भाई से कनेक्शन जुड़ता है। अक्षय से मिलकर रवीना कहती हैं- 20 साल तक तुम कहां थे।
जैकी का किरदार अक्षय को देखकर कहता है कि तेरी शक्ल देखी हुई लग रही, इस पर सुनील का किरदार कहता है- आप फ्लॉप फिल्में भी देखते हो। कुल मिलाकर वेलकम टू द जंगल बॉलीवुड और कलाकारों पर एक बड़े स्पूफ की तरह नजर आती है।
वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म
2007 में आई वेलकम और वेलकम बैक में क्रमश: अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ नाना पाटेकर और अनिल कपूर ने लीड रोल्स निभाये थे, मगर इस बार इन दोनों कलाकारों फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी में नहीं लिया गया है। अलबत्ता, अरशद और सुनील के किरदारों से इसे कनेक्ट किया गया है।
वेलकम टू द जंगल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिरोज नाडियाडवाला के साथ अक्षय ने फिल्म को को-प्रोड्यूस भी किया है।

