मुंबई। Welcome To The Jungle Box Office Day 7: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का शुरुआती उफान देखकर लगा था कि फिल्म पहले हफ्ते में 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लेगी, मगर चूक गई।
2 जुलाई को पूरे हुए ओपनिंग वीक में वेलकम टू द जंगल इस माइल स्टोन से थोड़ा-सा पीछे रह गई। हालांकि, यह अभी तक साल 2026 का तीसरा ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन है। अब दूसरे हफ्ते में वेलकम टू द जंगल की टक्कर ऐल्फा से है।
अहमद खान निर्देशित कॉमेडी ड्रामा वेलकम टू द जंगल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने 14.80 करोड़ की शानदार शुरुआत की। इससे पहले 3.93 करोड़ की कमाई एक दिन पहले हुए पेड प्रीव्यूज से हो दई थी।
ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने अपनी गति बरकरार रखी और 63.47 करोड़ नेट जमा कर लिये। इसके बाद वर्किंग वीक में भी फिल्म के कलेक्शंस में निरंतर गिरावट आती रही।
2 जुलाई गुरुवार को फिल्म ने 4.84 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका 7 दिनों का नेट कलेक्शन 91.38 करोड़ हो गया। ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म 100 करोड़ से सिर्फ 8.62 करोड़ रुपये ही दूर है। यह बहुत बड़ी रकम नहीं है, अगर फिल्म पहले हफ्ते में अपनी रफ्तार कायम रखती तो 100 करोड़ का पड़ाव ओपनिंग वीक में ही पार हो जाता।
फिल्म के पहले हफ्ते में प्रतिदिन कलेक्शंस इस प्रकार रहे:
यह भी पढ़ें: Haiwaan Release Date: लॉक हुई ‘हैवान’ के आने की तारीख! अक्षय कुमार और सैफ अली खान की इस दिन होगी बड़े पर्दे पर वापसी
WEEK-1 (26 जून-2 जुलाई)
- शुक्रवार: ₹14.80 करोड़
- शनिवार: ₹20.19 करोड़
- रविवार: ₹24.55 करोड़
- सोमवार: ₹8.24 करोड़
- मंगलवार: ₹8.68 करोड़
- बुधवार: ₹6.15 करोड़
- गुरुवार: ₹4.84 करोड़
अक्षय कुमार की फिल्म ने 19 जून को रिलीज हुई शाहिद कपूर स्टारर कॉकटेल 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन को सात दिनों में ही पीछे छोड़ दिया है, जो अभी तक 86.22 करोड़ जमा कर चुकी है।
इस साल के टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस इस प्रकार हैं:
- धुरंधर 2: ₹640 करोड़
- बॉर्डर 2: ₹244.97 करोड़
- वेलकम टू द जंगल: ₹91.38 करोड़
- भूत बंगला: ₹79.75 करोड़
- कॉकटेल 2: ₹67.81 करोड़
ऐल्फा का होगा कितना असर?
ऐल्फा की रिलीज का वेलकम टू द जंगल पर कोई खास असर पड़ता नजर नहीं आ रहा। ऐल्फा को काफी खराब रिव्यूज मिल रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने भी ऐसा कोई माहौल नहीं बनाया था, जिससे फिल्म के लिए लोग थिएटर्स के सामने लाइन लगा दें।
काफी कुछ पहले दिन के कलेक्शन पर निर्भर करेगा। अगर, फिल्म ठीकठाक ओपनिंग लेती हो तो माउथ पब्लिसिटी के दम पर आगे बढ़ सकती है और उस स्थिति में वेलकम टू द जंगल पर भारी पड़ेगी।

