मुंबई। Bigg Boss 20 Teaser: भारत के सबसे लोकप्रिय रिएलिटी शो बिग बॉस के 20वें सीजन की उलटी गिनती आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। 4 अगस्त को मेकर्स ने सीजन का पहला टीजर जारी कर दिया। टीजर में शो के होस्ट सलमान खान ने फॉर्मेट से पर्दा उठाया और हिंट दिया, जो करण अर्जुन से संबंधित है।
सलमान खान ने दिया ट्विस्ट का संकेत
टीजर में सलमान खान एक घोड़े के साथ ड्रामेटिक एंट्री करते नजर आते हैं। वह कहते हैं, “जो करण अर्जुन में हुआ था, वो होगा अब बिग बॉस में… तथास्तु!” सलमान खान तथास्तु- Tathas-Two के अंदाज में बोलते हैं और दो अंगुलियों का इशारा करते हैं।
यह 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म करण अर्जुन का रेफरेंस है, जिसमें पुनर्जन्म और बदले की थीम थी। फिल्म में सलमान खान और शाह रुख खान ने लीड रोल निभाये थे।
मेकर्स ने संकेत दिया है कि इस सीजन में एक बड़ा रहस्य या ट्विस्ट है, जो पुराने और नए प्रतियोगियों के मिश्रण, जोड़ी में एंट्री या किसी और अनोखे फॉर्मेट से जुड़ा हो सकता है।
सलमान खान ने टीजर के बारे में कहा, “हर सीजन बिग बॉस नया गेम, नई डायनामिक्स और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट लेकर आता है, लेकिन इस सीजन के दिल में एक ऐसी मिस्ट्री है, जो पहले कभी नहीं देखा गया। पहला हिंट पहले से ही बाहर है, बस आपको उसे दो बार देखना होगा।”
उन्होंने आगे जोड़ा कि टीजर तो सिर्फ शुरुआत है और जब बिग बॉस हिंदी सीजन 20 शुरू होगा तो दर्शक इन संकेतों को जोड़कर रहस्य सुलझाने लगेंगे।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: डर का नया दौर आज से शुरू! रोहित शेट्टी के साथ 13 सेलेब्स केपटाउन में करेंगे खतरों का सामना
कब होगा बिग बॉस 20 का आगाज?
बिग बॉस 20, 6 सितंबर 2026 को शुरू होगा। इस बार भी डिजिटल-फर्स्ट होगा और पहले जिओ हॉटस्टार पर रात 9 बजे और फिर कलर्स टीवी पर 10:30 बजे प्रसारित होगा।
घर को मिला नया डिजाइनर
जुलाई 2026 में जिओ हॉटस्टार ने एलान किया कि पहली बार बिग बॉस के छह भाषा संस्करण (हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला) एक साथ सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे। हिंदी संस्करण के होस्ट सलमान खान हैं, जबकि अन्य भाषाओं में विजय सेतुपति, नागार्जुन, किच्चा सुदीप, मोहनलाल और सौरव गांगुली होस्ट करेंगे।
21 जुलाई 2026 को आधिकारिक लोगो रिलीज हुआ। आइकॉनिक आई मोटिफ को मल्टीकलर डिजाइन में नया रूप दिया गया, साथ में “Bigg Boss – Coming Soon” लिखा है। कैप्शन था- “2 decades later… still the most eye-conic one #BiggBoss20, jald aa raha hai!” यह शो के दो दशक पूरे होने का जश्न मनाता है।
इस सीजन में घर का डिजाइन भी बदला है। लंबे समय से शो के सेट डिजाइनर रहे ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता गरुड़ कुमार वापस नहीं आ रहे। इसकी जगह “द 50” के डिजाइनर कंचन और रूपाली ने ली है।
कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा
कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक लिस्ट अभी जारी नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में जिन नामों की चर्चा हो रही है उनमें माही विज, गीता बसरा, जन्नत जुबैर, सुनील पाल, शोविक चक्रवर्ती, फैसल शेख (मिस्टर फैजू), निया शर्मा, पर्ल वी पुरी, अमृता खानविलकर, एल्नाज नोरूजी, अरबाज पटेल, उर्फी जावेद, अंजलि अरोड़ा, सेंटी शर्मा, कुशल तंवर (गुल्लू), रुरू ठाकुर आदि शामिल हैं। ये सभी अफवाहें हैं, कोई कन्फर्म नहीं।

