Spider-Man Brand New Day Box Office: भारत में ‘स्पाइडरमैन’ की तूफानी रफ्तार जारी, रविवार को 250 करोड़ के पार ‘ब्रैंड न्यू डे’?

Spiderman Brand New Day box office collection Day 4. Photo- X

मुंबई। Spider-Man Brand New Day Box Office Day 4: हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे’ बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का इतिहास लिख रही है। स्पाइडरमैन 4 ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को शानदार किया और 250 करोड़ के पड़ाव के करीब पहुंच गई है।

इसी के साथ स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे भारत में हाइएस्ट ग्रॉसिंग हॉलीवुड फिल्म बनने के रास्ते पर निकल पड़ी है। अब तक यह खिताब 2022 की फिल्म अवतार द वे ऑफ वॉटर के नाम है, जिसने 300 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया था।

3 दिनों में 180 करोड़ कलेक्शन

गुरुवार (30 जुलाई) को रिलीज हुई स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया। फिल्म ने 61 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली। इसके बाद शुक्रवार को फिल्म ने 48.30 करोड़ जमा करके दो दिनों में 100 करोड़ के पड़ाव को पार कर लिया। रिलीज के तीसरे दिन शनिवार को स्पाइडरमैन 4 ने ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 70.80 करोड़ का कलेक्शन किया और इसी के साथ फिल्म का तीन दिनों का नेट कलेक्शन 180.10 करोड़ हो गया।

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 Teaser: इमरान हाशमी ने कर दिया एलान- ‘इस बार या तो आवारापन खत्म होगा या मैं…’, देखें जबरदस्त टीजर

रविवार को तूफानी कमाई जारी

आज रविवार को फिल्म की रिलीज का चौथा दिन है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कहर बरपा रही है। खबर लिखे जाने तक स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे 65 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है और शनिवार की कमाई को पीछे छोड़ने वाली है। फिल्म का आज का अब तक का कलेक्शन जोड़ दें तो 245 करोड़ कमा चुकी है। अभी तक की रफ्तार बता रही है कि रविवार को फिल्म 250 करोड़ का पड़ाव पार कर लेगी।

एवेंजर्स एंडगेम का ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड टूटा

स्पाइडरमैन 4, एवेंजर्स एंडगेम से बेहतर ट्रेंड कर रही है। 26 अप्रैल 2019 को रिलीज हुई एंडगेम ने तीन दिनों के ओपनिंग वीकेंड में 157 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जबकि स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे तीन दिनों में 180.10 करोड़ जमा कर चुकी है।

चार दिनों के ओपनिंग वीकेंड में फिल्म 250 करोड़ के पड़ाव को आसानी से पार करके फास्टेस्ट हॉलीवुड फिल्म बन जाएगी। इसके साथ हाइएस्ट ग्रॉसिंग हॉलीवुड फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर लेगी। भारत में हॉलीवुड की हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म अवतार द वे ऑफ वॉटर है, जिसने 378 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। द

द ओडिसी को पीछे छोड़कर स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे भारत में साल 2026 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म पहले ही बन चुकी है। द ओडिसी ने 146 करोड़ नेट कलेक्शन किया है। भारत में फिल्म 5000 से ज्यादा स्क्रींस पर अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई है। यह भारत में हॉलीवुड की सबसे बड़ी रिलीज है।