Spider-Man Brand New Day Box Office: मंगलवार को ‘स्पाइडरमैन 4’ ने पार किया 300 करोड़ का पड़ाव, अब टूटेगा यह रिकॉर्ड!

Spider-Man Brand New Day box office collection Day 6. Photo- X

मुंबई। Spider-Man Brand New Day Box Office Day 6: मारवल की सुपर हीरो फिल्म स्पाइडरमैन- ब्रैंड न्यू डे हर रोज नया कीर्तिमान बना रही है। मंगलवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है और इसके साथ यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी हॉलीवुड फिल्म बन गई है।

छह दिनों में 300 करोड़

30 जुलाई को गुरुवार के दिन भारत में रिलीज हुई फिल्म ने 61 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी। इसके बाद शुक्रवार को 48.30 करोड़, शनिवार को 70.80 करोड़ और रविवार को 77.50 करोड़ का जोरदार कलेक्शन किया। चार दिन लम्बे ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 257.60 करोड़ जमा कर लिये।

वर्किंग वीक में भी फिल्म का जलवा कायम है। पहले सोमवार को स्पाइडरमैन 4 ने 23.75 करोड़ और मंगलवार को 20.07 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका 6 दिनों का नेट कलेक्शन 301.42 करोड़ हो गया।

यह भी पढ़ें: Spider-Man Brand New Day Box Office: भारत में ‘स्पाइडरमैन’ की तूफानी रफ्तार जारी, रविवार को 250 करोड़ के पार ‘ब्रैंड न्यू डे’?

WEEK-1 (30 जुलाई-4 अगस्त)

  • गुरुवार: 61 करोड़
  • शुक्रवार: 48.30 करोड़
  • शनिवार: 70.80 करोड़
  • रविवार: 77.50 करोड़
  • सोमवार: 23.75 करोड़
  • मंगलवार: 20.07 करोड़

छह दिनों का नेट कलेक्शन: 301.42 करोड़

तीसरी हाइएस्ट ग्रॉसिंग हॉलीवुड फिल्म

इस कलेक्शन के साथ स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे आधिकारिक तौर पर तीसरी हाइएस्ट ग्रॉसर बन गई है। इससे आगे अवतार द वे ऑफ वॉटर और एवेंजर्स एंडगेम ही हैं, जिन्होंने क्रमश: 378.22 करोड़ और 373.22 करोड़ लाइफ टाइम कलेक्शन भारत में किया है।

स्पाइडरमैन 4 अब भारत में हाइएस्ट ग्रॉसिंग हॉलीवुड फिल्म बनने के रास्ते पर है, जिसके लिए इसे लगभग 76.80 करोड़ चाहिए। फिल्म की मौजूदा रफ्तार देखते हुए कहा जा सकता है कि यह रकम ज्यादा दूर नहीं है।

100 करोड़- 2 दिन

200 करोड़- 4 दिन

300 करोड़- 6 दिन

अगर, बॉलीवुड फिल्मों से तुलना करें तो इस स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे साल की तीसरी हाइएस्ट ग्रॉसर बन चुकी है। इससे आगे धुरंधर 2 और बॉर्डर 2 ही हैं। धुरंधर 2 नै 1100 करोड़ से ज्यादा और बॉर्डर 2 ने लगभग 341 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। जल्द ही स्पाइडरमैन 4 बॉर्डर 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी।