Peddi Box Office Day 4: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ के पार पहुंची राम चरण की फिल्म, हिंदी में धीमी रफ्तार

Peddi 4 days box office collection. Photo- X

मुंबई। Peddi Box Office Day 4: राम चरण और जाह्नवी कपूर की तेलुगु फिल्म पेद्दी ने रविवार को सिनेमाघरों में चार दिनों का सफर पूरा कर लिया। फिल्म गुरुवार 4 जून को रिलीज हुई थी। इन चार दिनों में पेद्दी का सफर ठीकठाक रहा। फिल्म ने 150 करोड़ से अधिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन कर लिया।

हालांकि, ओपनिंग के बाद फिल्म के कलेक्शंस लगातार गिरे और रविवार को मामूली उछाल आया। पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा पेद्दी राम चरण की महत्वाकांक्षी फिल्म है, जिसे बड़ी उम्मीदों के साथ बॉक्स ऑफिस पर उतारा गया।

4 दिनों में 157 करोड़ नेट

तेलुगु के साथ हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई फिल्म को इस हाइप का फायदा मिला और शुरुआती कलेक्शंस अच्छे रहे। फिल्म तेलुगु भाषा में अच्छा कारोबार कर रही है, मगर अन्य भाषाओं में दर्शक नहीं मिल रहे। हिंदी में भी पेद्दी की हालत ज्यादा अच्छी नहीं है।

रिलीज के चार दिनों में फिल्म ने 157.15 करोड़ नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया है, जिसमें से 124.50 करोड़ तेलुगु वर्जन से आया है, जबकि सिर्फ 11.90 करोड़ हिंदी वर्जन ने जोड़े हैं। आइए, चार दिनों की कमाई का विस्तार से विश्लेषण करते हैं।

रिलीज से पहले बुधवार को फिल्म के पेड प्रीव्यूज रखे गये थे, जिसमें 18.50 करोड़ नेट कलेक्शन हुआ। इसके बाद गुरुवार को जब दुनियाभर में रिलीज हुई तो इसे भारत में 51 करोड़ की ओपनिंग मिली। इसमें से 47.20 करोड़ तेलुगु से मिला, जबकि 3 करोड़ हिंदी से आया। बाका का हिस्सा तमिल, मलयालम और कन्नड़ से आया।

शुक्रवार और शनिवार को फिल्म के कलेक्शंस काफी गिरे, जबकि रविवार को उछाल आया, मगर यह उछाल इतना नहीं था कि ओपनिंग डे की कमाई का मुकाबला कर सके। फिल्म के नेट कलेक्शंस नीचे टेबल में दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें: OTT Movies in June 2026: ‘धुरंधर 2’ और ‘मां-बहन’ के साथ जून की तूफानी शुरुआत, 26 फिल्मों से बदलेगा ओटीटी का मौसम

DayNet Collection TeluguHindi
बुधवार (पेड प्रीव्यूज)18.50 करोड़
1 (गुरुवार)51 करोड़ 47.20 करोड़3 करोड़
2 (शुक्रवार)26.90 करोड़24.20 करोड़2.25 करोड़
3 (शनिवार)28.85 करोड़25.60 करोड़2.80 करोड़
4 (रविवार)31.90 करोड़27.50 करोड़3.85 करोड़
Total Net Collection157.15 करोड़124.50 करोड़11.90 करोड़
(Source: Sacnilk)

वर्ल्डवाइड 292 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन

फिल्म के निर्माताओं माइथ्री मूवी मेकर्स की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पेद्दी ने 4 दिनों में 292.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया है।

पेद्दी का निर्देशन बुची बाबू साना ने किया है। फिल्म में हिंदी और अन्य भाषाओं के कई जाने-माने कलाकारों ने प्रमुख किरदार निभाये हैं। इनमें बमन ईरानी, दिव्येंदु, रवि किशन, जगपति बाबू, शिव राजकुमार, उपेंद्र लिमये, अजय घोष, टीनू आनंद, रजताभ दत्ता आदि शामिल हैं।