Drishyam 3 Box Office: करियर के 35वें साल में अजय देवगन की नई छलांग, ‘दृश्यम 3’ ने पार किया 300 करोड़ का पड़ाव

Ajay Devgn gets his firsst 300 Crore film with Drishyam 3. Photo- AI made

मुंबई। Drishyam 3 Box Office: कहते हैं, हर शुक्रवार सितारों की किस्मत तय करता है। मगर, साल 2026 ने अजय देवगन की किस्मत के सितारे बदल दिये हैं। यह साल अजय के लिए वो वरदान लेकर आया है, जिसकी उन्होंने भले ही परवाह ना की हो, मगर इंतजार तो किया ही होगा।

2 अक्टूबर को रिलीज हुई दृश्यम द कन्क्लूजन ने दूसरे रविवार (11 अक्टूबर) को रिलीज के दसवें दिन 300 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया और इसी के साथ अजय को उनके करियर की पहली 300 करोड़ी फिल्म मिल गई।

खुशी इसलिए भी दोगुनी हो गई होगी, क्योंकि 22 नवम्बर को वो अपने करियर के 35 साल पूरे करने जा रहे हैं। 1991 में उन्होंने इसी तारीख को बॉलीवुड में फूल और कांटे के साथ बतौर लीड एक्टर अपनी पारी शुरू की थी, जो आज 300 करोड़ की मंजिल तक पहुंच चुकी है।

दृश्यम 3 को 10 दिनों में मिले 308 करोड़

10 दिनों में 308.50 करोड़ नेट जमा कर चुकी दृश्यम 3 इस साल की सफलतम फिल्मों के साथ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। यह 2026 की चौथी फिल्म है, जिसने कम से कम 300 करोड़ नेट कलेक्शन किया है। इससे पहले धुरंधर 2, बॉर्डर 2 और हनुमान अंश इस लीग में शामिल हो चुकी हैं।

अगर, 300 करोड़ क्लब में शामिल फिल्मों की लिस्ट देखें तो दृश्यम 3 इस पड़ाव को पार करने वाली 24वीं फिल्म है। अब उन्होंने शाह रुख, सलमान, आमिर, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन और विककी कौशल को ज्वाइन कर लिया है, जिनके नाम कम से कम एक 300 करोड़ी फिल्म है।

दिलचस्प पहलू यह है कि इस क्लब की कुल 24 फिल्मों में से 9 सीक्वल्स हैं।

Top 10 Highest Grossing Movies of 2026

इस कलेक्शन के साथ दृश्यम 3 इस साल की हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गई है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में डटी हुई है और दर्शक बटोर रही है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि अजय देवगन की फिल्म इस लिस्ट में दो पायदान ऊपर और जा सकती है।

  1. धुरंधर 2- 1108.09 करोड़

    2. बॉर्डर 2- 341.70 करोड़

    3. हनुमान अंश- 319.80 करोड़

    4. दृश्यम 3- 308.50 करोड़*

    5. मिर्जापुर- द मूवी- 218.11 करोड़

    6. धमाल 4- 163.80 करोड़

    7. भूत बंगला- 168.26 करोड़

    8. आवारापन 2- 146.19 करोड़

    9. टॉक्सिक (हिंदी)- 132.98 करोड़

    10. वेलकम टू द जंगल- 130.80 करोड़

    Drishyam 3 Box Office collections in 10 days

    दृश्यम 3 ने 62 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी और पहले दो दिनों में 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 174.50 करोड़ जमा कर लिये थे। रिलीज के पांचवें दिन दृश्यम 3 ने 200 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था।

    WEEK 1

    Day 1 (Friday): ₹62 करोड़

    Day 2 (Saturday): ₹52 करोड़

    Day 3 (Sunday): ₹60.50 करोड़

    Day 4 (Monday): ₹21 करोड़

    Day 5 (Tuesday): ₹20 करोड़

    Day 6 (Wednesday): ₹15 करोड़

    Day 7 (Thursday): ₹13 करोड़

    WEEK 2

    Day 8 (Friday): ₹15 करोड़

    Day 9 (Saturday): ₹27 करोड़

    Day 10 (Sunday): ₹23 करोड़

    दृश्यम 3 का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है, जिन्होंने दृश्यम 2 का निर्देशन भी किया था। इस बार फिल्म में अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत नजर आये, जिन्होंने पुलिस अधिकारी का रोल निभाया। फिल्म में श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, प्रकाश राज, तब्बू, कमलेश सावंत ने अहम किरदार निभाये हैं।

    दृश्यम फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2015 में आई थी, जिसके 6 साल बाद सीक्वल दृश्यम 2 रिलीज हुई थी। पहली दोनों फिल्मों मलयालम इन्हीं नामों से आईं मलयालम फिल्मों की रीमेक थीं। दृश्यम 3 को मलयालम फिल्म से अलग रखा गया है। साथ ही, इस फ्रेंचाइजी की यह आखिरी हिंदी फिल्म है।