मुंबई। West Bengal Elections 2026: दो चरणों में आयोजित पश्चिम बंगाल विधान सभा के चुनाव 29 अप्रैल को सम्पन्न हो गये। सभी उम्मीदवारों का भविष्य अब ईवीएम मशीन में कैद हो चुका है। 4 मई को मतगणना के साथ पता चलेगा कि चुनावी जंग में कौन जीता और कौन हारा।
फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति का रिश्ता काफी पुराना रहा है। कभी प्रत्यक्ष तो कभी अप्रत्यक्ष। इस बार के बंगाल चुनाव में भी फिल्म इंडस्ट्री यानी टॉलीवुड के कई सितारे मैदान में उतरे। पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ रहे दोनों प्रमुख राजनीतिक दल तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने फिल्मी सितारों को चुनावी मैदान में उतारा।
आइए, जानते हैं कि कौन हैं वो सितारे से पर्दे से निकलकर रियल लाइफ पॉलिटिक्स में जगमगाने का ख्वाब देख रहे हैं।
राज चक्रवर्ती
कई बंगाली हिट फिल्मों के निर्माता/निर्देशक राज ने जिद्दी इश्क वेब सीरीज से हिंदी ओटीटी में डेब्यू किया था। उन्होंने बैरकपुर (उत्तर 24 परगना) से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ा है।
यह भी पढ़ें: Raghav Chadha: जब सिनेमा के ग्लैमर पर रीझे सियासत के सूरमां, अभिनेत्रियों ने नेताओं को बनाया अपना हमसफर

सोहम चक्रवर्ती
बाल कलाकार से लीड एक्टर तक का सफर तय किया और कई बंगाली हिट फिल्मों में काम किया। टीएमसी के टिकट पर करीमपुर (नादिया) से चुनाव लड़ा।

अरुंधति “लवली” मैत्रा
टीवी और फिल्म अभिनेत्री अरुंधति ने जल नूपुर, मोहर जैसे धारावाहिकों में काम किया है। इस बार सोनारपुर (दक्षिण 24 परगना) से टीएमसी के टिकट पर इलेक्शन लड़ा।

सायंतिका बनर्जी
जानी-मानी अभिनेत्री सायंतिका ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। इस बार उन्होंने बारानगर (उत्तर 24 परगना) से टीएमसी के लिए चुनाव लड़ा।

श्रेया पांडेय
मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री ने मणिकतला (कोलकाता) से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ा।

नयना बंद्योपाध्याय
वेटरन बंगाली फिल्म/टीवी अभिनेत्री ने चौरंगी (कोलकाता) से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ा।

ब्रत्य बसु
जाने-माने अभिनेता और प्लेराइट ब्रत्यब्रत बासु रॉय चौधरी काफी वक्त से राजनीति में सक्रिय हैं। वर्तमान ममता सरकार में वो शिक्षा मंत्री हैं। बासु ने दमदम (कोलकाता) से विधायक हैं और इस बार भी इसी सीट से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ा है।
हीरण चटर्जी
अभिनेता और खड़गपुर सदर (पश्चिम मेदिनीपुर) से वर्तमान बीजेपी विधायक हीरण ने इस बार श्यामपुर (हावड़ा) से चुनाव लड़ा।

रुद्रनील घोष
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता ने बीजेपी के टिकट पर शिबपुर (हावड़ा) से चुनाव लड़ा।

रूपा गांगुली
महाभारत की द्रौपदी और बंगाली-हिंदी सिनेमा की अनुभवी अभिनेत्री लम्बे समय से बीजेपी से जुड़ी हैं। इस बार उन्होंने सोनारपुर दक्षिण से चुनाव लड़ा।

पपिया डे अधिकारी
वेटरन एक्ट्रेस ने कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया है। उन्होंने टॉलीगंज (दक्षिण कोलकाता) से चुनाव लड़ा।


