OTT Releases (13-19 April): टोस्टर, मटका किंग, यूफोरिया सीजन 3… इस हफ्ते आ रही फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट

Movies and Web Series releasing on OTT this week. Photo- X

मुंबई। OTT Releases (13-19 April): इस हफ्ते सिनेमाघरों में सबसे बड़ी रिलीज अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला है, जो 16 अप्रैल को रात 9 बजे पेड प्रीव्यूज के साथ थिएटर्स में पहुंच रही है। थिएटर्स में भूत बंगला अपना जलवा बिखरेगी तो ओटीटी पर इस हफ्ते सबसे चर्चित रिलीज है टोस्टर, जिसमें राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा मुख्य किरदारों में हैं। यह राव के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है।

दूसरी अहम रिलीज है मटका किंग सीरीज, जो प्राइम वीडियो पर आ रही है। इस पीरियड क्राइम ड्रामा सीरीज में विजय वर्मा, कृतिका कामरा और गुलशन ग्रोवर मुख्य किरदारों में हैं।

इसके अलावा यूफोरिया का सीजन 3 भी इस हफ्ते की प्रमुख रिलीजेज में से एक है, जिसमें जेनडाया और सिडनी स्वीनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज जिओ हॉटस्टार पर उपलब्ध है। तेलुगु फिल्म उस्ताद भगत सिंह सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर आ गई है।

इनके साथ कई अंग्रेजी सीरीज के अगले सीजन भी इस हफ्ते आ गये हैं। पूरी लिस्ट यहां देख सकते हैं।

एट होम विद फ्यूरीज सीजन 2 (At Home With Furys Season 2)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 13 अप्रैल
  • जॉनर: रिएलिटी, डॉक्युमेंट्री शो
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह भी पढ़ें: Vinay Anand OTT Debut: एकता कपूर की सीरीज से ओटीटी डेब्यू कर रहे गोविंदा के भांजे विनय आनंद, कब और कहां होगी रिलीज?

द स्ट्रेंजर इन माइ होम (The Stranger In My Home)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 14 अप्रैल
  • जॉनर:थ्रिलर फिल्म
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

ओह माइ बेबी (Oh My Baby)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 14 अप्रैल
  • जॉनर: फैमिली कॉमेडी शो
  • भाषा: कोरियन
  • प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

कैंडी एंड द पिज्जा गर्ल (Candy And The Pizza Girl)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 14 अप्रैल
  • जॉनर: फैंटेसी फिल्म
  • भाषा: हिंदी
  • प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

भैरथी राणांगल (Bhairathi Ranangal)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 14 अप्रैल
  • जॉनर: एक्शन फिल्म
  • भाषा: कन्नड़, तमिल, तेलुगु
  • प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार

टोस्टर (Toaster)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 15 अप्रैल
  • जॉनर: कॉमेडी ड्रामा फिल्म
  • भाषा: हिंदी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 15 अप्रैल
  • जॉनर: एक्शन फिल्म
  • भाषा: तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

सम्भवम अध्यायम ओन्नु (Sambhavam Adhyayam Onnu)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 15 अप्रैल
  • जॉनर: फैंटेसी थ्रिलर फिल्म
  • भाषा: मलयालम, तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़
  • प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार

मार्गोज गॉट मनी ट्रबल्स (Margot’s Got Money Troubles)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 15 अप्रैल
  • जॉनर: कॉमेडी शो
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी प्लस

यूफोरिया सीजन 3 (Euphoria Season 3)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 15 अप्रैल
  • जॉनर: ड्रामा सीरीज
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार

भानुप्रिया भूतेर होटल (Bhanupriya Bhooter Hotel)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 15 अप्रैल
  • जॉनर: हॉरर कॉमेडी फिल्म
  • भाषा: बंगाली
  • प्लेटफॉर्म: जी5

बीफ सीजन 2 (Beef Season 2)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 16 अप्रैल
  • जॉनर: कॉमेडी सीरीज
  • भाषा: अंग्रेजी, हिंदी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफलिक्स

अ गोरिल्ला स्टोरी- टोल्ड बाइ डेविड एटरनबरो (A Gorilla Story: Told By David Attenburough)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 17 अप्रैल
  • जॉनर: डॉक्युमेंट्री सीरीज
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

अमेरिकन ग्लैडिएटर्स (American Gladiators)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 17 अप्रैल
  • जॉनर: रिएलिटी टीवी शो
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

गुड ब्वॉय (Good Boy)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 17 अप्रैल
  • जॉनर: हॉरर थ्रिलर फिल्म
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: लायंसगेट प्ले

मटका किंग (Matka King)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 17 अप्रैल
  • जॉनर: क्राइम सीरीज
  • भाषा: हिंदी
  • प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

द ब्राइड (The Bride)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 17 अप्रैल
  • जॉनर: साइ फाइ फैंटेसी हॉरर फिल्म
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: बुक माइ शो

बैडएस रवि कुमार (Badass Ravi Kumar)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 18 अप्रैल
  • जॉनर: एक्शन फिल्म
  • भाषा: हिंदी
  • प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार