Cannes Palme d’Or Jury: कान फिल्म फेस्टिवल में पाम डिओर पुरस्कार के लिए ज्यूरी की घोषणा, पार्क चैन-वुक करेंगे अध्यक्षता

79th Cannes Film Festival Palme d'Or jury. Photo- Cannes

मुंबई। Cannes Palme d’Or Jury: दुनियाभर में मशहूर फ्रांस के कान फिल्म फेस्टिवल के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इस प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में दुनियाभर की फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाती है। वहीं, फिल्ममेकर्स और निर्माताओं को अंतरराष्ट्रीय फिल्म बाजार में अपनी पहचान बढ़ाने का मौका मिलता है।

कान फिल्म फेस्टिवल में कुछ प्राइवेट स्क्रीनिंग्स होती हैं, जिसके तहत निर्माता स्वतंत्र रूप से अपनी फिल्मों का प्रदर्शन इंटरनेशनल बाजार के लिए करते हैं। वहीं, आयोजकों की ओर से चयनित और आमंत्रित फिल्मों की ही स्क्रीनिंग की जाती है। इनमें से कुछ को पुरस्कार दिये जाते हैं।

पाम डिओर के लिए ज्यूरी का गठन

पाम डिओर कान फिल्म फेस्टिवल का सबसे बड़ा पुरस्कार है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता है। ऑस्कर अवॉर्ड्स के नियमों में किये गये ताजा बदलाव के बाद यह पुरस्कार और भी अहम हो गया है। दरअसल, ऑस्कर अवॉर्ड्स की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में अब ऐसी फिल्में सीधे कॉम्पीट कर सकेंगी, जो दुनिया के कुछ प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में सर्वश्रेष्ठ सम्मान जीत चुकी हैं।

इन फेस्टिवल्स में कान फिल्म फेस्टिवल भी शामिल है, जिसका पाम डिओर पुरस्कार जीतने वाली फिल्म ऑस्कर के लिए सीधे आवेदन कर सकती है। अब कान फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने इस साल का पाम डिओर अवॉर्ड को चुनने वाली ज्यूरी की घोषणा की है।

ज्यूरी की पूरी लिस्ट

इस बार ज्यूरी की अध्यक्षता साउथ कोरियन डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और निर्माता पार्क चैन-वुक करेंगे। मशहूर अमेरिकन एक्ट्रेस डेमी मूर, आइरिश-इथियोपियन एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर रूथ नेगा और स्क्रीन राइटर लॉरा वेंडेल, चीनी निर्देशक और स्क्रीनराइटल क्लोइ झाओ, चिलियन निर्देशक और स्क्रीनराइटर डिएगो केस्पेडस, आइवोरियन अमेरिकर एक्टर आइजैक डे बैंक्लोई, स्कॉटिश स्क्रीनराइटर पॉल लैवर्टी और स्वीडन के एक्टर स्टेलन स्कार्सगार्ड ज्यूरी के सदस्य होंगे।

यह भी पढ़ें: 79th Cannes Film Festival 2026: इन 60 फिल्मों को मिली ऑफिशियल एंट्री, Uncertain Regard सेक्शन में पहुंची नेपाली फिल्म

यह ज्यूरी कॉम्पिटीशन सेक्शन में आइ 22 फिल्मों में से पाम डिओर अवॉर्ड के लिए विजेता का चुनाव करेगी, जिसको घेषणा 23 मई को कान फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में की जाएगी। का फिल्म फेस्टवल का यह 79वां चैप्टर है। समारोह 12-23 मई तक कान शहर में आयोजित किया जाएगा।