Cannes Film Festival 2026 Winners: ‘फजॉर्ड’ ने जीता कान का सर्वोच्च सम्मान ‘पाल्म डी’ऑर’, नेपाली फिल्म ने रचा इतिहास

Cannes Film Festival 2026 winners list. Photo- Instagram/Festival de Cannes

मुंबई। Cannes Film Festival 2026 Winners: 79वें कान फिल्म समारोह का भव्य समापन शनिवार 23 मई को पालै डे फेस्टिवल में आयोजित हुआ। फ्रेंच अभिनेत्री आई हाइदारा ने समारोह की मेजबानी की, जबकि दक्षिण कोरियाई निर्देशक पार्क चान-वूक की अध्यक्षता वाली जूरी ने 22 फिल्मों में से विजेताओं का एलान किया।

स्कॉटिश अभिनेत्री टिल्डा स्विंटन ने पाम डी’ऑर प्रदान किया। इस दौरान तीन मानद पाम डी’ऑर भी दिए गए – पीटर जैक्सन (उद्घाटन समारोह में), जॉन ट्रैवोल्टा और बारबरा स्ट्रीसैंड (समापन में)।

समारोह में यूरोपीय सिनेमा की धमक रही। रोमानियाई निर्देशक क्रिस्टियन मुंगियू की फिल्म फजॉर्ड (Fjord) ने सर्वोच्च पुरस्कार पाम डी’ऑर जीत लिया। यह मुंगियू का दूसरा पाम डी’ऑर है। इससे पहले 2007 में उन्होंने 4 Months, 3 Weeks and 2 Days के लिए जीता था। सेबेस्टियन स्टान और रेनाते रेन्सवे अभिनीत यह नॉर्वे में सेट ड्रामा राजनीतिक ध्रुवीकरण और पूर्वाग्रहों पर केंद्रित है।

इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में पड़ोसी देश नेपाल की फिल्म एलिफैंट्स इन द फॉग ने अन रिगार्ड सेक्शन में जूरी प्राइज जीतकर इतिहास रच दिया।

मुख्य प्रतियोगिता (इन कॉम्पिटिशन) के विजेता इस प्रकार रहे:

फीचर फिल्म्स

पाम डी’ऑर

फजॉर्ड (Fjord) – क्रिस्टियन मुंगियू

यह भी पढ़ें: Oscars 2027: 99वें ऑस्कर समारोह की मेजबानी करेंगे कॉनन ओ’ब्रायन, कार्यकारी निर्माता राज कपूर और केटी मुलन आएंगे साथ

ग्रैंड प्री

मिनोटॉर – आंद्रेई ज़व्यागिंत्सेव (Andreï Zviaguintsev)

जूरी प्राइज

द ड्रीम्ड एडवेंचर (Das Geträumte Abenteuer) – वलेस्का ग्रिसेबैक (Valeska Grisebach)

बेस्ट डायरेक्टर

हावियर काल्वो एवं हावियर अम्ब्रोस्सी (ला बोला नेग्रा/The Black Ball)

पावेल पाव्लिकोव्स्की (फादरलैंड/Fatherland)

बेस्ट एक्ट्रेस

वर्जिनी एफिरा एवं ताओ ओकामोटो (ऑल ऑफ ए सडन – रुसुके हमागुची)

बेस्ट एक्टर

इमैनुएल माकिया एवं वैलेंटिन कैम्पेन (काउर्ड – लुकास धोंट)

बेस्ट स्क्रीनप्ले

इमैनुएल मारे (नोट्रे सालुत/A Man of His Time)

शॉर्ट फिल्म्स

पाम डि’ऑर

पारा लॉस कॉन्ट्रिन्कैनटेस (Para Los Contrincantes/For The Opponents)

निर्देशक- फेडेरिको लुइस

अन सर्टेन रिगार्ड

अन सर्टेन रिगार्ड प्राइज

एवरीटाइम – सैंड्रा वॉलनर (Sandra Wollner)

जूरी प्राइज

एलीफैंट्स इन द फॉग – अबिनाश बिक्रम शाह (पहली फिल्म)

स्पेशल जूरी प्राइज

आयरन ब्वॉय – लुई क्लिची

बेस्ट एक्टर

ब्रैडली फियोमोना डेम्बीसेट (कॉन्गो ब्वॉय, निर्देशक- रफीकी फरियाला)

बेस्ट एक्ट्रेसेज

मरीना दे टाविरा, डैनियला मरीन नवारो, मैरिएन्जेल विलेगास

सियमप्रे सॉय तु एनिमल मैटरनो (Siempre Soy Tu Animal Materno, निर्देशक- वैलेंटिना मॉरेल)

कैमरा डी’ऑर (सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म)

बेन’इमाना – मेरी क्लेमेंटाइन डुसाबेजांबो (रवान्डा की पहली कान फिल्म)

सिनेफोंदेशन (La Cinéfondation) पुरस्कार

  • प्रथम पुरस्कार: Laser-Cat – लुकास आशर (NYC, अमेरिका)
  • द्वितीय पुरस्कार: Silent Voices – नादिन मिसॉन्ग जिन (कोलंबिया यूनिवर्सिटी)
  • तृतीय पुरस्कार: Never Enough – जूलियस लागाउट लार्सन (फ्रांस), Growing Stones, Flying Papers – रूजबेह गेज़रसेह एवं सोराया शम्सी

अन्य उल्लेखनीय पुरस्कार:

  • इमर्सिव कॉम्पिटीशन: बेस्ट इमर्सिव वर्क – Katábasis (उगो आर्साक); स्पेशल मेंशन – The Black Mirror Experience
  • FIPRESCI पुरस्कार: फजॉर्ड (मुख्य प्रतियोगिता) तथा बेन’इमाना (अन सर्टेन रिगार्ड)
  • इकोमेनिकल जूरी पुरस्कार: फजॉर्ड

समापन समारोह में जूरी ने विविधता पर जोर देते हुए कई साझा पुरस्कार दिए। पाव्लिकोव्स्की और ‘लॉस जाविस’ (काल्वो-अम्ब्रोस्सी) ने स्टेज पर हास्यपूर्ण पल साझा किए। मुंगियू ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए सहिष्णुता और सहानुभूति की अपील की।

79वां कान महोत्सव 12 से 23 मई तक चला। इस बार की थीम में यूरोपीय राजनीति, क्वियर इतिहास, परिवारिक संबंध और सामाजिक ध्रुवीकरण प्रमुख रहे। पाम डीऑर पुरस्कार विजेता फिल्में अब ऑस्कर और अन्य अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स की दौड़ में मजबूत दावेदार बन गई हैं।