Governor Teaser: 90s के आर्थिक संकट पर आधारित सच्ची कहानी, RBI गवर्नर की भूमिका में मनोज बाजपेयी

Manoj Bajpayee's Governor teaser out. Photo- X

मुंबई। Governor Teaser Out: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ (The Silent Saviour GOVERNOR) का टीजर गुरुवार को जारी कर दिया गया। 2 मिनट 2 सेकंड के इस टीजर ने दर्शकों को पूरी तरह बांध लिया है।

मनोज बाजपेयी की दमदार अदाकारी

टीजर में देश को दिवालिया होने से बचाने वाले एक अनसंग हीरो की कहानी का रोमांचक अंदाज दिखाया गया है। टीजर में मनोज बाजपेयी RBI (राष्ट्रीय बैंक ऑफ इंडिया) गवर्नर के रोल में दिख रहे हैं। सूट-बूट में गंभीर मुद्रा, तेज कदम और आंखों में देशभक्ति की चिंगारी।

टीजर हर फ्रेम में पावर, मिस्ट्री और पागलपन का मिश्रण लेकर आया है। बैकग्राउंड में 1990 के दशक का वो दौर दिखाया गया है, जब भारत दिवालिया होने की कगार पर था। एक तरफ आर्थिक संकट, दूसरी तरफ राजनीतिक दबाव और बीच में एक ऐसा शख्स जो चुपचाप देश को बचाने की लड़ाई लड़ रहा था।

यह भी पढ़ें: Movies in Cinemas on 8th May: इस शुक्रवार सिनेमाघरों में होगी भगवान कृष्ण की लीला, दादी करेंगी शादी और भेड़ें जासूसी

टीजर का टैगलाइन बेहद प्रभावशाली है- “A nation on the brink of bankruptcy. A battle no one saw coming. And one man who refused to let it fall.”

फिल्म की कहानी 1990 के दशक की भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट पर आधारित है। यह एक सच्ची घटना से प्रेरित राजनीतिक-आर्थिक थ्रिलर है, जिसमें मनोज बाजपेयी एक देशभक्त की भूमिका निभा रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

चिन्मय मांडलेकर निर्देशित फिल्म में अदा शर्मा और नौशाद मोहम्मद कुंजु भी अहम किरदारो में हैं। फिल्म को सनशाइन पिक्चर्स (Vipul Amrutlal Shah) ने प्रोड्यूस किया है। कहानी शुभेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भरत, रवि असरानी और विपुल शाह की है। जावेद अख्तर ने गीत लिखे हैं। संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है।

फिल्म 12 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।