Movies in Cinemas on 8th May: इस शुक्रवार सिनेमाघरों में होगी भगवान कृष्ण की लीला, दादी करेंगी शादी और भेड़ें जासूसी

Movies releasing in cinemas this Friday. Photo- X

मुंबई। Movies in Cinemas on 8th May: मई के दूसरे हफ्ते में सिनेमाघरों में कई दिलचस्प फिल्में आ रही हैं। माइथोलॉजिकल फिल्म कृष्णावताराम पार्ट-1 भगवान कृष्ण की प्रेम लीलाओं को पर्दे पर लेकर आएगी तो दादी की शादी, शादी के इस मौसम को मजेदार बनाएगी।

हॉलीवुड फिल्म द शीप डिटेक्टिव जासूसी का नया अध्याय खोलेगी तो मॉर्टल कॉम्बैट 2 एक्शन की अनदेखी दुनिया में लेकर जाएगी। मैं एक्टर नहीं हूं, कहते-कहते इस हफ्ते नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अपने अभिनय के गुर दिखाते नजर आएंगे।

चलिए, इन सभी फिल्मों के बारे में विस्तार से बात करते हैं।

कृष्णावतारम पार्ट-1 (Krishnavataram Part-1)

स्टार कास्ट: सिद्धार्थ गुप्ता (भगवान कृष्ण), सुष्मिता भट्ट (राधा), संस्कृति जयाना (सत्यभामा), निवाशिनी कृष्णन (रुक्मिणी) आदि।
डायरेक्टर: हार्दिक गज्जर
प्रोड्यूसर्स: सजन राज कुरुप, शोभा सांत, पूनम श्रॉफ और पार्थ गज्जर।


कहानी संक्षेप: भगवान कृष्ण की दिव्य प्रेम यात्रा का पहला अध्याय। राधा से विरह के बाद द्वारका से कुरुक्षेत्र तक की महाकाव्यात्मक यात्रा, जहां कृष्ण लोगों से गहरे संबंध बनाते हैं और प्रेम, कर्तव्य तथा जीवन के गहरे अर्थ पर अमर ज्ञान साझा करते हैं। तीन पार्ट वाली महाकाव्य त्रिलोकी का पहला भाग – भक्ति, रोमांस, एडवेंचर और ड्रामा से भरपूर। फिल्म 7 मई को पेड प्रीव्यूज के साथ हिंदी, तेलुगु, तमिल और अंग्रेजी में रिलीज हो रही है।

दादी की शादी (Daadi Ki Shaadi)

  • स्टार कास्ट: नीतू कपूर (नीतू सिंह), कपिल शर्मा, रिद्धिमा कपूर साहनी, सदिया खतीब, आर. सरथकुमार आदि।
  • डायरेक्टर: आशीष आर. मोहन
  • प्रोडक्शन हाउस: BeingU Studios, RTake Studios, Shimla Talkies Production
  • प्रोड्यूसर: श्रद्धा अग्रवाल, अक्षित लाहोरिया, कोमल शाहानी आदि)।

कहानी संक्षेप: अकेली दादी की सोशल मीडिया वाली एक छोटी-सी गलती पूरे परिवार को हंसी-मजाक और भावुक मोड़ पर ले जाती है। जनरेशन गैप, परिवार और प्यार पर हल्का-फुल्का कॉमेडी-ड्रामा, जो दर्शकों को जोर-जोर से हंसाने वाला है। रिद्धिमा की डेब्यू फिल्म।

मैं एक्टर नहीं हूं (Main Actor Nahin Hoon)

  • स्टार कास्ट: नवाजुद्दीन सिद्दीकी, चित्रांगदा सतरुपा, नवीन कस्तूरिया आदि।
  • डायरेक्टर: आदित्य कृपलानी (लेखक भी)
  • प्रोडक्शन हाउस: मुंबा देवी मोशन पिक्चर्स, प्लाटून वन फिल्म्स, साइड हीरो एंटरटेनमेंट
  • प्रोड्यूसर: आदित्य कृपलानी, स्वेता छाबड़िया कृपलानी, फैजुद्दीन सिद्दीकी आदि।


कहानी संक्षेप: मुंबई का एक संघर्षरत अभिनेता और फ्रैंकफर्ट में रहने वाला उदास सेवानिवृत्त बैंकर वर्चुअल एक्टिंग क्लासेस के जरिए जुड़ते हैं। दो अलग-अलग दुनिया, सांस्कृतिक अंतर और व्यक्तिगत दर्द को जोड़ने वाली भावुक ड्रामा।

डुग डुग

  • जॉनर: सैटायर फिल्म
  • निर्देशक: ऋत्विक पारीक
  • निर्माता: बॉटल रॉकेट पिक्चर्स
  • स्टार कास्ट: अल्ताफ खान, गौरव सोनी आदि।

कहानी: इस सैटायर फिल्म की कहानी राजस्थान के एक गांव में कहानी दिखाई गई है, जहां एक लूना को भगवान मानकर लोग उसकी पूजा करने लगते हैं।

द शीप डिटेक्टिव्स (The Sheep Detectives)

  • स्टार कास्ट: ह्यू जैकमैन, भेड़ों की आवाजें– जूलिया लुईस-ड्रेफस, ब्रायन क्रैंस्टन, पैट्रिक स्टीवर्ट, बेला रामसे, क्रिस ओ’डाउड, रेजिना हॉल, ब्रेट गोल्डस्टीन आदि।
  • डायरेक्टर: काइल बाल्डा
  • प्रोडक्शन हाउस: वर्किंग टाइटल फिल्म्स, थ्री स्ट्रेंज एंजिल्स, लॉर्ड मिलर प्रोडक्शंस
  • निर्माता: लिंडसे डोरन, टिम बेवन, एरिक फेलनर

कहानी संक्षेप: हर रात चरवाहा अपनी भेड़ों को मर्डर मिस्ट्री की कहानियां सुनाता है। जब चरवाहे की हत्या हो जाती है, तो भेड़ें खुद डिटेक्टिव बनकर हत्यारे का पीछा करती हैं। मजेदार, फैमिली कॉमेडी-मिस्ट्री।

मॉरटल कॉम्बैट 2

  • स्टार कास्ट: कार्ल अरबन, एडिलीन रुडोल्फ, जेसिका मैकनैमी आदि।
  • डायरेक्टर: साइमन मैकक्वॉइड
  • निर्माता: न्यू लाइन सिनेमा, एटॉमिक मॉन्स्टर

कहानी: अर्थ रेल्म के चैंपियंस अब आउटवर्ल्ड के क्रूर सम्राट शाओ कहान के खिलाफ मॉर्टल कॉम्बैट टूर्नामेंट में उतरते हैं। 2021 की हिट फिल्म का सीक्वल अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगा।

संजय दत्त अभिनीत और निर्मित पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म आखरी सवाल भी 8 मई को रिलीज होने वाली थी, मगर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट ना मिलने के कारण फिल्म कल सिनेमाघरों में नहीं पहुंच सकेगी।