मुंबई। Shraddha Kapoor’s Eetha: बॉलीवुड की दिलकश अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर दर्शकों को अपनी शानदार एक्टिंग से रूबरू कराने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘ईठा’ की रिलीज डेट आखिरकार तय हो गई है। फिल्म 28 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज होगी।
यह तारीख बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री सुनिश्चित करेगी, क्योंकि रक्षाबंधन वीकेंड हमेशा से परिवारों के साथ फिल्म देखने का पसंदीदा समय रहा है।
तमाशा कलाकार विठाबाई की बायोपिक
‘ईठा’ मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जीवनी पर आधारित एक भावुक और साहसिक बायोपिक है। फिल्म 1940 से 1990 के दशक तक विठाबाई की जिंदगी, उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा, तमाशा और लावणी की दुनिया में उभरती हुई प्रसिद्धि और बाद के चुनौतियों को दर्शाएगी।
निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की यह फिल्म श्रद्धा कपूर को एक शक्तिशाली, ऑथर-बैक्ड रोल दे रही है, जिसमें वह मराठी लोक कलाकार की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में श्रद्धा के साथ रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर, सिद्धार्थ जाधव और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म पर आया अपडेट, जानकर खुश हो जाएंगे ‘आवारापन 2’ के फैंस

मई में 60 दिनों के शेड्यूल के साथ शूटिंग खत्म
फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स है, जो हाल ही में ‘छावा’ जैसी ब्लॉकबस्टर हिट दे चुकी है। ‘ईठा’ की शूटिंग नवंबर 2025 में शुरू हुई थी और मई 2026 में 60 दिनों के शेड्यूल के साथ समाप्त हो गई।
शूटिंग महाराष्ट्र की विभिन्न लोकेशन्स जैसे भोर, नासिक, सोलापुर, औंधेवाड़ी और सतारा में हुई। फिल्म का अंतिम मोंटाज सॉन्ग भोर में 800 कलाकारों के साथ फिल्माया गया, जिसमें श्रद्धा ने लावणी परफॉर्मेंस दी। शूटिंग के दौरान श्रद्धा ने लावणी करते हुए पैर में चोट भी लगी थी, लेकिन उन्होंने बिना रुके काम पूरा किया।
दिनेश विजन और श्रद्धा की तीसरी फिल्म
यह फिल्म श्रद्धा कपूर और दिनेश विजन की पुरानी जोड़ी को फिर से एक साथ ला रही है। दोनों की पिछली पार्टनरशिप बेहद सफल रही है। 2018 में रिलीज हुई ‘स्त्री’ में श्रद्धा ने राजकुमार राव के साथ काम किया था, जो हॉरर-कॉमेडी जॉनर में मील का पत्थर साबित हुई।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और ‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी की नींव रखी। फिर 2024 में आई ‘स्त्री 2’ ने तो रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म ने 800 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया और श्रद्धा को हॉरर-कॉमेडी की क्वीन बना दिया।
लक्ष्मण उतेकर, जिन्होंने ‘लुका छुपी’ जैसी हिट दी है, पहली बार श्रद्धा के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में अजय-अतुल का संगीत भी चर्चा में है, जो मराठी लोक संगीत को समकालीन टच देगा। कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने संभाली है।
बॉक्स ऑफिस पर ईठा की टक्कर ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के साथ होगी, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं।

