मुंबई। National Film Awards 2026: शनिवार दोपहर राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बायोपिक और वास्तविक घटनाओं पर बनी फिल्मों को बोलबाला रहा।
आदित्य सुहास जम्भाले निर्देशित आर्टिकल 370 को बेस्ट फीचर फिल्म घोषित किया गया। इस फिल्म में यामी गौतम ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म जम्मू और कश्मीर में धारा 370 हटाने को लेकर हुईं राजनीतिक और सामाजिक घटनाओं का ब्योरा देती है। इसी फिल्म के लिए यामी गौतम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुनी गईं। यह उनका पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है।
राजकुमार राव अभिनीत और तुषार हीरानंदानी निर्देशित श्रीकांत (नेत्रहीन कारोबारी श्रीकांत बोला की बायोपिक) सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म घोषित की गई, जबकि बायोपिक चंदू चैम्पियन में शीर्षक किरदार निभाने वाले कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता घोषित किया गया। यह उनका पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है।
कबीर खान निर्देशित चंदू चैम्पियन मुरलीकांत पेटकर की कहानी है, जिन्होंने भारत के लिए पहला पैरालम्पिक गोल्ड मेडल जीता था।
कार्तिक ने यह पुरस्कार दिग्गज मलयालम अभिनेता ममूटी के साथ साझा किया है, जिन्हें भ्रमयुगम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता घोषित किया गया। बेहतरीन अभिनेता संजय मिश्रा को अपने करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला। उन्हें फिल्म भक्षक में अपने किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के पुस्कार से नवाजा गया।
तमिल अभिनेत्री सचना नामिदास को महाराज फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री चुना गया। उन्होंने यह पुरस्कार कन्नड़ अभिनेत्री रूपाश्री वरकाडी के साथ साझा किया है, जिन्हें मिथ्या फिल्म के लिए पुरस्कार विजेता चुना गया है।
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार राजकुमार पेरिसामी ने तमिल फिल्म आमरन के लिए जीता। तेलगु फिल्म कल्कि 2898 एडी को बेस्ट फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट चुना गया। अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म का निर्देशन नाग आश्विन ने किया था।
रणदीप हुड्डा ने भी पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता। उन्हें यह पुरस्कार स्वातंत्रय वीर सावरकर के लिए बेस्ट डेब्यूटेंट डायरेक्टर कैटेगरी में मिला। फिल्म में रणदीप ने सावरकर की भूमिका निभाई थी। विजेताओं की पूरी लिस्ट:
मुख्य श्रेणियां (Feature Films)
| पुरस्कार श्रेणी | विजेता | भाषा |
| सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म | आर्टिकल 370 | हिंदी |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और ममूटी (भ्रमयुगम) | मलयालम |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | यामी गौतम (आर्टिकल 370) | हिंदी |
| सर्वश्रेष्ठ निर्देशक | राजकुमार पेरियासामी (अमरन) | तमिल |
| सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता | संजय मिश्रा (भक्षक) | हिंदी |
| सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री | रूपाश्री वरकाडी (मिथ्या) और सचना नामिदास (महाराजा) | कन्नड़ / तमिल |
| संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म | कल्कि 2898 AD | तेलुगु |
| राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म | कैप्टन मिलर | तमिल |
| सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म | 35 – चिन्ना कथा काडू | तेलुगु |
| सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार | रिद्धिमान बनर्जी, तपोमोय देब, गीताश्री चक्रवर्ती (ओन्को की कोथिन), अरुंदेव पोथुला (35) और अतिश एस. शेट्टी (मिथ्या) | विभिन्न |
| डेब्यूटेंट डायरेक्टर | रणदीप हुड्डा (स्वातंत्रय वीर सावरकर) | हिंदी |
तकनीकी एवं संगीत श्रेणियां (Technical and Music)
- सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (गीत): जीवी प्रकाश कुमार (अमरन) और शास्वत सचदेव (आर्टिकल 370)
- सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर: जीवी प्रकाश कुमार (अमरन)
- सर्वश्रेष्ठ मेल प्लेबैक सिंगर: अभय जोधपुरकर – ‘घरात गणपति’ (नवसाची गौरी माझी)
- सर्वश्रेष्ठ फीमेल प्लेबैक सिंगर: वैकोम विजयलक्ष्मी – ‘अंगु वाना कोनिलु’ (ARM)
- सर्वश्रेष्ठ गीतकार: मनोज मुंतशिर – ‘जाने दो’ (मैदान)
- सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी (छायांकन): शेहनाद जलाल (भ्रमयुगम)
- सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्क्रीनप्ले: सुकुमार (पुष्पा 2: द रूल)
- सर्वश्रेष्ठ अडैप्टेड स्क्रीनप्ले: योगेश देशपांडे (स्वरगंधर्व सुधीर फड़के)
- सर्वश्रेष्ठ डायलॉग: वेंकी अटलुरी (लकी भास्कर)
- सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग (संपादन): आर. कालैवनन (अमरन)
- सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: नितिन ज़िहानी चौधरी (कल्कि 2898 AD)
- सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन: दीपाली नूर और शीतल शर्मा (पुष्पा 2: द रूल)
- सर्वश्रेष्ठ मेकअप: पी. रवि कुमार (कमिटी कुर्रोल्लू)
- सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन: मानस चौधरी (भूल भुलैया 3)
- सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: विजय गांगुली (स्त्री 2)
- सर्वश्रेष्ठ एक्शन डायरेक्शन: अनल अरासु (महाराजा)
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फिल्में (Best Regional Films)
- सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: श्रीकांत
- सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: रायन
- सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: कमिटी कुर्रोल्लू
- सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म: फेमिनिची फातिमा
- सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: मिथ्या
- सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म: मुक्काम पोस्ट बोंबिलवाडी
- सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म: मारण
- सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म: चलचित्र एकॉन
- सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म: जुईफूल
- सर्वश्रेष्ठ ओड़िया फिल्म: लहरि
- सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फिल्म: सुनीता
- सर्वश्रेष्ठ कोंकणी फिल्म: मोग आसुम
- सर्वश्रेष्ठ तुलु फिल्म: इम्बू
- सर्वश्रेष्ठ गढ़वाली फिल्म: ढोली
गैर-फीचर फिल्म श्रेणियां (Non-Feature Films)
- सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म: भांगर (निर्देशक: सुमीरा रॉय)
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: आनंद एल. राय (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी: एकता का प्रतीक)
- सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म (Short Film): हमसफ़र (मराठी)
- सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म: टच्ड ऐज़ वॉटर (Touched as Water)
- सर्वश्रेष्ठ सामाजिक/पर्यावरणीय फिल्म: पिपलांत्री (Piplantri)
- सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फिल्म (Documentary): राम-नामी (Ram-Nami)
- सर्वश्रेष्ठ पटकथा (Script): फराज अली
- सर्वश्रेष्ठ वॉयसओवर: सौंदर्य जयचंद्रन (लिटिल फ्रॉग्स)
- सर्वश्रेष्ठ कला/संस्कृति फिल्म: मैं निदा
- सर्वश्रेष्ठ जीवनी/ऐतिहासिक पुनर्निर्माण फिल्म: काकोरी
सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन (Writing on Cinema)
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक: संजीव श्रीवास्तव
- सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक: प्रदीप कुमार शेट्टी (कन्नड़ पुस्तक – नानिरुवुदे निमागागी नादिरुवुदे नानागागी)
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं का चयन उन फिल्मों में से किया गया है, जो 2024 में रिलीज हुई थीं। इस बार 24 भाषाओं की 16 श्रेणियों में कुल 161 फिल्में रेस में शामिल हुईं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च आधिकारिक पुरस्कार माने जाते हैं, जो कलात्मक उत्कृष्टता, तकनीकी नवाचार और सामाजिक प्रभाव को सम्मानित करते हैं। स्वर्ण कमल (गोल्डन लोटस) और रजत कमल (सिल्वर लोटस) के साथ नकद पुरस्कार दिए जाते हैं।

