Khatron Ke Khiladi 15: डर का नया दौर आज से शुरू! रोहित शेट्टी के साथ 13 सेलेब्स केपटाउन में करेंगे खतरों का सामना

Khatron Ke Khiladi 15 all details. Photo- Instagram

मुंबई। Khatron Ke Khiladi 15: कुछ घंटों बाद कलर्स टीवी और जिओ हॉटस्टार पर भारतीय टेलीविजन का सबसे रोमांचक और खतरनाक रिएलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ का 15वां सीजन शुरू हो रहा है। दो साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहा यह सीजन ‘डर का नया दौर’ थीम के साथ दर्शकों को रोमांच का तूफान देने को तैयार है। शो शुरू होने से पहले जानिए, इस सीजन की कुछ खास बातें।

कब और कहां देखें शो?

खतरों के खिलाड़ी शो की पहचान रोहित शेट्टी बन चुके हैं और 15वें सीजन की मेजबानी भी रोहित के जिम्मे है। शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के खूबसूरत और चुनौतीपूर्ण शहर केपटाउन में मई से जून 2026 तक हुई। 40 दिनों के इस शेड्यूल में कंटेस्टेंट्स ने हैरअंगेज स्टंट्स किये।

शो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। साथ ही जिओ हॉटस्टार पर भी उसी समय स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध रहेगा। पहले एपिसोड का प्रीमियर आज (1 अगस्त) रात 9 बजे होगा। मूल रूप से 25 जुलाई को शुरू होने वाला शो TRP ब्लैकआउट के कारण एक हफ्ते टाल दिया गया था।

13 कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

इस सीजन में कुल 13 सेलेब्रिटी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें कुछ पुराने खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं तो कुछ पहली बार खतरों से भिड़ने वाले हैं:

पुराने कंटेस्टेंट्स (रिटर्निंग):

  • अविका गोर (सीजन 9, 12वां स्थान)
  • जैस्मिन भसीन (सीजन 9, 7वां स्थान)
  • करण वाही (सीजन 8, 8वां स्थान)
  • ऋत्विक धनजानी (सीजन 8, 7वां स्थान)
  • रुबीना दिलैक (सीजन 12, 5वां स्थान)
  • विशाल आदित्य सिंह (सीजन 11)

नए कंटेस्टेंट्स:

  • अविनाश मिश्रा
  • फरहाना भट्ट (बिग बॉस 19 रनर अप)
  • गौरव खन्ना (बिग बॉस 19 विनर)
  • हर्ष गुजराल (स्टैंड-अप कॉमेडियन)
  • ओरहान आवतरमानी उर्फ ओरी
  • शगुन शर्मा
  • रूहानिका धवन

नए स्टंट्स और खास फीचर्स

इस सीजन में कई नए और पहले कभी न देखे गए स्टंट्स शामिल किए गए हैं। इनमें:

  • पेन ऑक्शन – दर्द सहने की क्षमता पर आधारित स्पेशल सेगमेंट।
  • शो का पहला वैक्यूम-बेस्ड स्टंट।
  • कंटेस्टेंट्स के व्यक्तिगत डर पर आधारित चुनौतियां।
  • साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर मॉर्ने मॉर्केल का स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस, जो अपनी घातक गेंदबाजी स्पीड से कंटेस्टेंट्स को चौंकाएंगे।

रोहित शेट्टी का कहना है कि यह सीजन पहले से कहीं ज्यादा तीव्र और अनोखा होगा। ऊंचाई वाले स्टंट्स, जानवरों से मुकाबला, केज चैलेंजेस और कीड़े-मकोड़ों वाले टास्क भी होंगे।

शो का निर्माण एंडमोल शाइन इंडिया (बनिजय एंटरटेनमेंट का हिस्सा) ने किया है।

क्यों है ये सीजन खास?

दो साल बाद लौट रहा ‘खतरों के खिलाड़ी’ पुराने और नए चेहरों का मिक्स लेकर आया है। बिग बॉस के फेस, टीवी स्टार्स, कॉमेडियन और सोशल मीडिया सेंसेशन एक साथ डर से लड़ते नजर आएंगे। केपटाउन की खूबसूरत लोकेशन के साथ खतरनाक स्टंट्स का कॉम्बिनेशन दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखेगा।