Bhooth Bangla Box Office Day 8: ‘भूत बंगला’ के साथ 100 करोड़ क्लब के बॉस बने अक्षय कुमार, सबसे ज्यादा फिल्मों का रिकॉर्ड

Bhooth Bangla box office collection 8 days. Photo- X

मुंबई। Bhooth Bangla Box Office Day 8: अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भले ही पहले वाला धमाल नहीं कर पा रही हों, मगर इसके बावजूद उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है, जिसकी बराबरी शाह रुख और सलमान खान भी नहीं कर सके। यह रिकॉर्ड है 100 करोड़ क्लब में सबसे ज्यादा फिल्मों का।

8 दिनों में 100 करोड़

भूत बंगला ने रिलीज के आठवें दिन शुक्रवार को 5.60 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका 8 दिनों का नेट कलेक्शन 100.55 करोड़ हो गया। 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई भूत बंगला ने पेड प्रीव्यूज मिलाकर 17.90 करोड़ की ओपनिंग ली थी।

इसके बाद फिल्म ने 65.25 करोड़ का नेट कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया। वीक डेज में फिल्म की गति ठीकठाक रही। हालांकि, बुधवार और गुरुवार को कलेक्शन में ज्यादा गिरावट आई, जिसके कारण पहले हफ्ते में 100 करोड़ का पड़ाव पार नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें: इस हीरोइन के साथ 100 फीसदी रहा है Akshay Kumar का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, अनीस बज्मी की फिल्म में चौथी बार आ रहे साथ

आठ दिनों में फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई इस प्रकार रही:

WEEK 1 (17-23 अप्रैल)

Day 1 (शुक्रवार): ₹17.90 करोड़ (गुरुवार के पेड प्रीव्यूज मिलाकर)

Day 2 (शनिवार): ₹21.75 करोड़

Day 3 (रविवार): ₹25.60 करोड़

ओपनिंग वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹65.25 करोड़

Day 4 (सोमवार): ₹8.10 करोड़

Day 5 (मंगलवार): ₹9.30 करोड़

Day 6 (बुधवार): ₹6.80 करोड़

Day 7 (गुरुवार): ₹5.50 करोड़

पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹94.95 करोड़

WEEK 2 (24-30 अप्रैल)

Day 8 (शुक्रवार): ₹5.60 करोड़

8 दिनों का नेट कलेक्शन: 100.55 करोड़

100 करोड़ क्लब के बॉस अक्षय कुमार

भूत बंगला का लाइफ टाइम कलेक्शन चाहे जो रहे, मगर इस फिल्म ने खिलाड़ी को 100 करोड़ क्लब का बॉस बना दिया है। इस फिल्म के साथ अक्षय 100 करोड़ क्लब में सबसे ज्यादा फिल्में देने वाले सितारे बन गये हैं। भूत बंगला अक्षय की 20वीं फिल्म है।

अक्षय के बाद सलमान खान खान का नम्बर है, जिनकी 18 फिल्मों ने कम से कम 100 करोड़ नेट कलेक्शन किया है। अजय देवगन तीसरे स्थान पर है, जिनकी 16 फिल्में 100 करोड़ क्लब में हैं। 10 फिल्मों के साथ शाह रुख खान चौथे स्थान पर हैं। बॉलीवुड के धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह 9 फिल्मों के साथ 100 करोड़ क्लब में पांचवें स्थान पर हैं।