मुंबई। Dhamaal 4 Box Office Day 9: अजय देवगन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म धमाल 4 दूसरे वीकेंड में चल रही है और इसका मुकाबला हॉलीवुड की मैग्नम ओपस द ओडिसी से चल रहा है। हालांकि, इतनी बड़ी चुनौती के बावजूद धमाल 4 सिनेमाघरों में टिककर खेल रही है, जिसके चलते दूसरे शनिवार को फिल्म ने डबल डिजिट कलेक्शन कर लिया।
रिलीज के आठवें दिन 100 करोड़ का पड़ाव पार कर चुकी धमाल 4 दूसरे वीकेंड में बड़े कलेक्शन की ओर बढ़ रही है।
9 दिनों में 109 करोड़ नेट कलेक्शन
10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म ने दूसरे शनिवार को 10.11 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका 9 दिनों का नेट कलेक्शन 109.95 करोड़ हो गया है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, फिल्म 9 दिनों में 116.99 करोड़ कलेक्शन कर चुकी है।
बहरहाल, अगर ट्रेड फिगर के अनुसार चलें तो धमाल 4 ने दूसरे वीकेंड में शुक्रवार को 5.39 करोड़ का कलेक्शन किया था। आज रविवार को फिल्म 12-13 करोड़ के बीच बटोर सकती है।
धमाल 4 ने 13.72 करोड़ की ओपनिंग ली थी और 64.35 करोड़ कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था। पहले हफ्ते में फिल्म ने 94.45 करोड़ नेट जमा कर लिये थे।
फिल्म का अब तक प्रतिदिन कलेक्शन इस प्रकार रहा है-
- ओपनिंग:13.72 करोड़
- Day 2: 22.48 करोड़
- Day 3: 28.15 करोड़
- Day 4: 8.18 करोड़
- Day 5; 9.33 करोड़
- Day 6: 6.65 करोड़
- Day 7: 5.94 करोड़
- Day 8: 5.39 करोड़
- Day 9: 10.11 करोड़
2026 की पांचवीं 100 करोड़ी फिल्म
100 करोड़ के पड़ाव को पार करने वाली धमाल 4 साल 2026 के दूसरे हाफ की पहली फिल्म है, वहीं इस साल की पांचवीं फिल्म है। इससे पहले धुरंधर 2, बॉर्डर 2, भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल ने इस अहम पड़ाव को पार किया था।
अभी तक के कलेक्शन के हिसाब से धमाल 4 इस साल की हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर आ चुकी है, मगर जल्द ही वेलकम टू द जंगल को लांघकर चौथे पायदान पर आ जाएगी।
- धुरंधर 2- 1108 करोड़
- बॉर्डर 2- 341.70 करोड़
- भूत बंगला- 168.26 करोड़
- वेलकम टू द जंगल- 129.44 करोड़
- धमाल 4- 109.95 करोड़
धमाल 4 में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, रवि किशन और संजय मिश्रा ने अहम किरदार निभाये हैं।

