मुंबई। Box Office Report: सिनेमाघरों में इस समय दो हिंदी फिल्में लगी हुई हैं- पति पत्नी और वो दो और चांद मेरा दिल। एक रोमांस कॉमेडी है तो दूसरी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। पति पत्नी और वो दो ने गुरुवार को दूसरा तो चांद मेरा दिल ने पहला हफ्ता पूरा किया।
दोनों ही फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार औसत है और इनसे बहुत बड़े कलेक्शन की उम्मीद नहीं है। 50 करोड़ के करीब पहुंच चुकी पति पत्नी और वो ने दूसरे हफ्ते में चांद मेरा दिल से कम कलेक्शन किया है, जिसने पहला हफ्ता पूरा किया। दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट विस्तार से पढ़िए।
पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 28 मई को दो हफ्ते पूरे किये। दो हफ्तों में फिल्म ने 48.83 करोड़ नेट कलेक्शन किया है।
- पहले हफ्ते में 33.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।
- दूसरे हफ्ते में फिल्म का नेट कलेक्शन 15.08 करोड़ रहा।
पति पत्नी और वो दो का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है, जबकि निर्माण टी-सीरीज और बीआर स्टूडियोज ने किया है। अगर, दो हफ्तों का दिनवार कलेक्शन देखें तो इस प्रकार हैं:
- Day 1 (शुक्रवार): ₹4.38 करोड़ (ओपनिंग)
- Day 2 (शनिवार): ₹6.67 करोड़
- Day 3 (रविवार): ₹9.06 करोड़
- Day 4 (सोमवार): ₹3.67 करोड़
- Day 5 (मंगलवार): ₹4.41 करोड़
- Day 6 (बुधवार): ₹3.16 करोड़
- Day 7 (गुरुवार): ₹2.40 करोड़
WEEK 1: ₹33.75 करोड़
- Day 8 (शुक्रवार): ₹1.71 करोड़
- Day 9 (शनिवार): ₹3.13 करोड़
- Day 10 (रविवार): ₹3.75 करोड़
- Day 11 (सोमवार): ₹1.41 करोड़
- Day 12 (मंगलवार): ₹1.72 करोड़
- Day 13 (बुधवार): ₹1.33 करोड़
- Day 14 (गुरुवार): ₹2.03 करोड़
WEEK 2: ₹15.08 करोड़
यह भी पढ़ें: Movies in Cinemas in June 2026: क्या ब्लॉकबस्टर रहेगा ‘फर्स्ट हाफ’ का क्लाइमैक्स? जून में रिलीज हो रहीं ये 12 फिल्में

चांद मेरा दिल
22 मई को रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म चांद मेरा दिल ने 28 मई को पहला हफ्ता पूरा किया और 21.21 करोड़ नेट कलेक्शन किया है। विवेक सोनी निर्देशित फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडेय ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। धर्मा प्रो़क्शंस ने फिल्म का निर्माण किया है।
चांद मेरा दिल के पहले हफ्ते में प्रतिदिन कलेक्शंस इस प्रकार रहे:
- Day 1 (शुक्रवार): ₹3.31 करोड़
- Day 2 (शनिवार): ₹4.15 करोड़
- Day 3 (रविवार): ₹5.01 करोड़
- Day 4 (सोमवार): ₹2.25 करोड़
- Day 5 (मंगलवार): ₹2.23 करोड़
- Day 6 (बुधवार): ₹2.01 करोड़
- Day 7 (गुरुवार): ₹2.25 करोड़
WEEK 1: ₹21.21 करोड़

अगर, दोनों फिल्मों के कलेक्शंस की तुलना करें तो पहले हफ्ते में चांद मेरा दिल का नेट कलेक्शन, पति पत्नी और दो वो (दूसरा हफ्ता) से ज्यादा रहा।

