Welcome To The Jungle Box Office Day 9: अक्षय कुमार की फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का पड़ाव, साल की चौथी हाइएस्ट ग्रॉसर

Welcome To The Jungle box office collection day 9. Photo- YouTube

मुंबई। Welcome To The Jungle Box Office Day 9: अक्षय कुमार की कॉमेडी ड्रामा एक्शन फिल्म ने दूसरे शनिवार को 100 करोड़ का अहम पड़ाव पार कर लिया। हालांकि, यहां तक पहुंचने में फिल्म को थोड़ी देर लगी है। माना जा रहा था कि रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म 100 करोड़ के पड़ाव को पार कर लेगी। वीकेंड पर वेलकम टू द जंगल की सिंगल डिजिट कमाई इस बात का साफ संकेत है कि ऐल्फा ने फिल्म के कुछ दर्शक जरूर खींचे हैं

बहरहाल, इस कलेक्शन के साथ वेलकम टू द जंगल साल 2026 की चौथी हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है। फिल्म अभी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। देखना यह है कि कहां तक जाती है।

9 दिनों में 102 करोड़ का कलेक्शन

26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अहमद खान निर्देशित फिल्म ने 3 जुलाई को पहला हफ्ता पूरा किया और 91.38 करोड़ जमा किये थे। 4 जुलाई को वेलकम टू द जंगल ने दूसरे हफ्ते में एंट्री ली और कलेक्शन रहा 4.25 करोड़। 5 जुलाई (दूसरा शनिवार) को फिल्म ने 7.11 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद नौ दिनों का नेट कलेक्शन 102.74 करोड़ हो गया।

यह भी पढ़ें: Movies in Cinemas This July: ‘ऐल्फा’ से ‘स्पाइडर-मैन’ तक, दूसरी छमाही के पहले महीने में इन फिल्मों के साथ चार गुना होगा ‘धमाल’

9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की गति कुछ इस प्रकार रही है:

WEEK-1 (26 जून-2 जुलाई)

  • गुरुवार (25 जून): ₹3.93 करोड़ (पेड प्रीव्यूज)
  • शुक्रवार: ₹14.80 करोड़
  • शनिवार: ₹20.19 करोड़
  • रविवार: ₹24.55 करोड़
  • सोमवार: ₹8.24 करोड़
  • मंगलवार: ₹8.68 करोड़
  • बुधवार: ₹6.15 करोड़
  • गुरुवार: ₹4.84 करोड़

WEEK-2 (3-9 जुलाई)

  • शुक्रवार: ₹4.25 करोड़
  • शनिवार: ₹7.11 करोड़

Top 5 Highest Grossers of 2026

इस कलेक्शन के साथ वेलकम टू द जंगल साल 2026 की चौथी हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है। इस साल अक्षय की यह दूसरी फिल्म है, जिसने कम से कम 100 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इससे पहले भूत बंगला इस क्लब की मेम्बर बन चुकी है।

  • धुरंधर 2: ₹1108 करोड़
  • बॉर्डर 2: ₹341.70 करोड़
  • भूत बंगला: ₹168.26 करोड़
  • वेलकम टू द जंगल: ₹102.74 करोड़
  • कॉकटेल 2: ₹88.02 करोड़

100 करोड़ क्लब में अक्षय की 21वीं फिल्म

अक्षय कुमार ने भले ही अपने करियर में 300 और 400 करोड़ की फिल्में ना दि हों, मगर 100 करोड़ क्लब के वो किंग हैं। इस क्लब में अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा 21 फिल्में हैं। वेलकम टू द जंगल उनकी 21वीं फिल्म है, जिसने कम से कम 100 करोड़ का नेट कलेक्शन किया हो।

100 करोड़ क्लब में अक्षय के बाद सलमान खान आते हैं, जिनकी 18 फिल्में हैं। इसके बाद अजय देवगन की 16 फिल्में हैं। शाह रुख खान की 10 और धुरंधर रणवीर सिंह की 9 फिल्में हैं।