Movies in Cinemas This July: ‘ऐल्फा’ से ‘स्पाइडर-मैन’ तक, दूसरी छमाही के पहले महीने में इन फिल्मों के साथ चार गुना होगा ‘धमाल’

Bollywood, South and Hollywood movies releasing in cinemas in July 2026. Photo- X

मुंबई। Movies in Cinemas This July 2026: साल 2026 का आधा सफर खत्म होने वाला है और अब सबकी नजरें साल के दूसरे हाफ (जुलाई-दिसम्बर) पर टिकी हैं। खासकर, फिल्म इंडस्ट्री के लिए 2026 की पहली छमाही बेहद खराब रही है। गिनती की फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दमखम दिखाया।

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने पहला हाफ संभाल लिया, वरना फिल्म इंडस्ट्री की हालत खस्ता होने से कोई नहीं रोक पाता। वैसे तो बॉर्डर 2 और भूत बंगला ने भी थोड़ा साथ दिया, मगर इन फिल्मों ने भी स्टार कास्ट को देखते हुए वैसी सफलता नहीं पाई, जैसी उम्मीद थी।

अब, अक्षय कुमार की ही वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में चल रही है, जिससे ट्रेड को काफी उम्मीदें हैं। अगर, यह फिल्म चल जाती है तो पहली छमाही की विदाई हंसी-खुशी के साथ होगी। जनवरी से जून के बीच फ्लॉप होने वाली फिल्मों में तमाम ऐसी हैं, जिन्होंने 50 करोड़ भी नहीं जुटाए।

ऐसे में नजर डालते हैं उन फिल्मों पर, जो जुलाई के महीने में सिनेमाघरों में पहुंचेंगी। इनमें से कुछ फिल्में मोस्ट एंटिसिपेटेड हैं।

बॉलीवुड फिल्में

ऐल्फा (Alpha)

रिलीज डेट: 3 जुलाई

  • जॉनर: स्पाइ एक्शन थ्रिलर
  • स्टार कास्ट: आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर, बॉबी देओल आदि।
  • निर्देशक: शिव रवैल
  • निर्माता: यशराज फिल्म्स

जुलाई की शरुआत ऐल्फा के साथ होगी, जो बहुचर्चित फिल्म है। यशराज के स्पाइ यूनिवर्स की फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जबकि आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर प्रमुख किरदारों में हैं। ऋतिक रोशन इसमें कैमियो कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शाह रुख खान-अमिताभ बच्चन ने शेयर किया Alpha का टीजर तो बुरा मान गये ‘धुरंधर’ फैंस, आलिया भट्ट की फिल्म पर निकाला गुस्सा!

बेबी डू डाइ डू (Baby Do Die Do)

रिलीज डेट: 3 जुलाई

  • जॉनर: क्राइम थ्रिलर
  • स्टार कास्ट: हुमा कुरैशी, चंकी पांडेय, सीमा पाहवा, सिकंदर खेर आदि।
  • निर्देशक: नचिकेत सामंत
  • निर्माता: सलीम सिब्लिंग्स

हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म है। हुमा एक किलर के किरदार में नजर आएंगी, जो बेहद सफाई से अपने टारगेट का सफाया करती है।

धमाल 4 (Dhamaal 4)

रिलीज डेट: 10 जुलाई

  • जॉनर: कॉमेडी
  • स्टार कास्ट: अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता आदि।
  • निर्देशक: इंद्र कुमार
  • निर्माता: टी-सीरीज, मारुति इंटरनेशनल, पैनोरमा स्टूडियो।

उत्तर दा पुत्तर (Uttar Da Puttar)

रिलीज डेट: 24 जुलाई

  • जॉनर: कॉमेडी ड्रामा
  • स्टार कास्ट: अन्नू कपूर, रुख्सार रहमान, पवन मल्होत्रा, राजेंद्र सेठी, बृजेंद्र काला, सुमिल गुलाटी, इश्तियाक खान आदि।
  • निर्देशक: रविंदर सिवाच
  • निर्माता: प्रोमोडोम मोशन पिक्चर, संदीप कपूर फिल्म

द इंडिया स्टोरी (The India Story)

रिलीज डेट: 24 जुलाई

  • जॉनर: क्राइम ड्रामा
  • स्टार कास्ट: काजल अग्रवाल, श्रेयस तलपड़े, मुरली शर्मा, मनीष वाधवा आदि।
  • निर्देशक: चेतन डीके
  • निर्माता: एमआइजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियो एस

तेरा यार हूं मैं (Tera Yaar Hoon Main)

रिलीज डेट: 24 जुलाई

  • जॉनर: रोमांस कॉमेडी
  • स्टार कास्ट: अमन इंद्र कुमार, आकांक्षा शर्मा आदि।
  • निर्देशक: मिलाप जवेरी
  • निर्माता: इंदिरा एंटरप्राइज, बीआइके प्रोडक्शन, कैमरा टेक फिल्म्स

दुल्हन ले आएगी (Dulhan Le Aayegi)

रिलीज डेट: 24 जुलाई

  • जॉनर: कॉमेडी ड्रामा
  • स्टार कास्ट: खुशाली कुमार, ओम कपूर, महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा आदि।
  • निर्देशक: अक्षयादित्य लामा
  • निर्माता: एलियो सिने सागा, थिंक टैंक ग्लोबल एंड स्पाइरा

साउथ फिल्में

नागबंधम (Nagabandham)

रिलीज डेट: 3 जुलाई

  • जॉनर: माइथोलॉजिकल थ्रिलर
  • भाषा: तेलुगु पैन इंडिया
  • स्टार कास्ट: विराट कर्ण, नाभा नतेश, मुरली शर्मा, ऐश्वर्या मेनन, दक्ष नागरकर, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू आदि।
  • निर्देशक: अभिषेक नमा
  • निर्माता: एनआइके स्टूडियोज, अभिषेक पिक्चर्स

राव बहादुर

रिलीज डेट: 3 जुलाई

  • जॉनर: साइकोलॉजिकल ड्रामा, डार्क कॉमेडी
  • भाषा: तेलुगु
  • स्टार कास्ट: सत्य देव, विकास मुप्पाला, दीपक थ़ॉमस आदि।
  • निर्देशक: वेंकटेश माहा
  • निर्माता: श्रीचक्राज एंटरटेनमेंट

आइ, नोबड़ी (I, Nobody)

रिलीज डेट: 9 जुलाई

  • जॉनर: एक्शन थ्रिलर
  • भाषा: मलयालम
  • स्टार कास्ट: पृथ्वीराज सुकुमारन, पार्वती थिरुवोथु, हाकिम शाहजहां, अशोकन आदि।
  • निर्देशक: निसाम बशीर
  • निर्माता: पृथ्वीराज प्रोडक्शंस, ई4 एंटरटेनमेंट

श्रीनिवास मंगापुरम (Srinivasa Mangapuram)

रिलीज डेट: 24 जुलाई

  • जॉनर: ड्रामा रोमांस एक्शन
  • भाषा: तेलुगु
  • स्टार कास्ट: जयकृष्ण घट्टमनेनी, राशा थडानी आदि।
  • निर्देशक: अजय भूपति
  • निर्माता: चांदमामा कथालु पिक्चर्स

ब्वॉयज नेवर कम्प्रोमाइज (Boys Never Compromise)

रिलीज डेट: 10 जुलाई

  • जॉनर: हॉरर कॉमेडी
  • भाषा: कन्नड़
  • स्टार कास्ट: सुप्रीत काटी, सिद्धू मंड्या, उमेश किन्नल आदि।
  • निर्देशक: हरीश टी जलगेरे
  • निर्माता: मैरीगोल्ड स्टूडियोज, यूनिवर्सल हैट्रिक कम्बाइंस

लेनिन (Lenin)

रिलीज डेट: 10 जुलाई

  • जॉनर: एक्शन ड्रामा रोमांस
  • भाषा: तेलुगु
  • स्टार कास्ट: अखिल अक्कीनेनी, भाग्यश्री बोरसे, ब्रह्माजी, शिवाजी आदि।
  • निर्देशक: मुरली किशोर अब्बुरु
  • निर्माता: मनम एंटरप्राइजेज एलएलपी, सितारा एंटरटेनमेंट्स, अन्नपूर्णा स्टूडियोज

https://www.youtube.com/watch?v=NGBX6S38v60

सिगमा (Sigma)

रिलीज डेट: 31 जुलाई

  • जॉनर:एक्शन ड्रामा
  • भाषा: तमिल
  • स्टार कास्ट: सुदीप किशन, फारिया अब्दुल्ला, सम्पत राज, शिव पंडित आदि।
  • निर्देशक: जेसन संजय
  • निर्माता: लायका प्रोडक्शंस

हॉलीवुड फिल्में

मिनियंस एंड मॉन्स्टर्स (Minions & Monsters)

रिलीज डेट: 2 जुलाई

  • जॉनर: एनिमेशन कॉमेडी
  • स्टार कास्ट: क्रिस्टोफर वॉल्ट्ज, जेफ ब्रिजेज, जेस आइजनबर्ग आदि।
  • निर्देशक: पियरे कॉफिन
  • निर्माता: इल्यूमिनेशंस एकेडमी, सुपर मारियो मूवीज

एविल डेड बर्न (Evil Dead Burn)

रिलीज डेट: 10 जुलाई

  • जॉनर: हॉरर सुपरनेचुरल
  • स्टार कास्ट: सोहाइला याकूब, हंटर डूहन, लुसियेन बुकनन, टैंडी राइट, एरोल शैंड आदि।
  • निर्देशक: सबास्टियन वेनिसेक
  • निर्माता: न्यू लाइन सिनेमा, स्क्रीन जेम्स,घोस्ट हाउस पिक्चर्स प्रोडक्शन

स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे (Spider-Man: Brand New Day)

रिलीज डेट: 30 जुलाई

  • जॉनर: सुपरहीरो
  • स्टार कास्ट: टॉम हॉलैंड, जेनडाया, मार्क रफेलो, जोन बर्नथाल, जैकब बटाइन, सैडी सिंक आदि।
  • निर्देशक: डेस्टिन क्रेटन
  • निर्माता: कोलम्बिया पिक्चर्स, मारवल स्टूडियोज, पास्कल पिक्चर्स।