मुंबई। Spider-Man Brand New Day Release Date: साल के दूसरे हाफ में भारतीय दर्शकों को जिन हॉलीवुड फिल्मों का इंतजार है, उनमें स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइजी की फिल्म ब्रैंड न्यू डे भी शामिल है और दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि उनका इंतजार एक दिन कम हो गया है, क्योंकि फिल्म अमेरिकी रिलीज से एक दिन पहले भारतीय सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी।
भारत में कब होगी रिलीज?
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, स्पाइडर-मैन ब्रैंड न्यू डे 30 जुलाई को देश के सिनेमाघरों में रिलीज (Spider-Man Brand New Day Release Date) होगी। फिल्म अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 2डी और 3डी के साथ सभी प्रीमियम फॉर्मेट्स में देखी जा सकेगी।
कब शुरू होगी एडवांस बुकिंग?
सभी प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट्स में फिल्म की एडवांस बुकिंग भारत में 17 जून से शुरू हो रही हैं, यानी रिलीज की डेट से लगभग डेढ़ महीने पहले। इस हॉलीवुड फिल्म को लेकर जो तैयारियां चल रही हैं, उनसे लगता है कि रिलीज के बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड टूटने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Hollywood New Movie Trailers: हॉलीवुड से आ रहा फिल्मों का तूफान, एक ही जगह देखिए फर्स्ट लुक और ट्रेलर

सबसे अधिक देखा जाने वाला ट्रेलर
फिल्म का ट्रेलर पहले ही सुपरहिट हो चुका है, जिसने एक बिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल करके इतिहास रच दिया है। यह पहला फिल्म ट्रेलर है, जिसने व्यूज के इस पड़ाव को पार किया है।
स्पाइडर-मैन ब्रैंड न्यू डे के साथ टॉम हॉलैंड लगभग पांच साल बाद इस किरदार में लौट रहे हैं। ट्रेलर में स्पाइडर-मैन लो वे होम के बाद पीटर पारकर की जिंदगी की झलकियां दिखाई गई थीं।
नो वे होम की घटनाओं को चार साल बीत चुके हैं और पीटर अब वयस्क हो चुका है, जो अकेला रहता है। उसने अपनी यादों से खुद ही उन लोगों को मिटा दिया था, जिन्हें प्यार करता था। उसने खुद को पूरी तरह न्यूयॉर्क की रक्षा में झोंक दिया है और फुल टाइम स्पाइडर-मैन बन चुका है। हालांकि, न्यूयॉर्क शहर को वो अब याद नहीं है। मगर, अपराध के नये तौर-तरीकों से निपटने का दबाव पीटर को अपने अस्तित्व के लिए खतरा बनने लगा है।
फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटॉन ने किया है। टॉम हॉलैंड के साथ जेनडाया, जैकब बटालोन और सैडी सिंक अहम किरदारों में हैं।

