मुंबई। Dhurandhar 2 VS Maa Behen: साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर- द रिवेंज की भारत में रिलीज डेट पक्की हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के साथ माधुरी दीक्षित की मां-बन भी ओटीटी पर रिलीज होगी।
भारत में 4 जून को जिओ हॉटस्कार पर आएगी धुरंधर 2
आदित्य धर निर्देशित धुरंधर द रिवेंज फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और थिएटर्स में गदर काट दिया था। धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन करके एक नया कीर्तिमान बनाया।
सिनेमाघरों में जो दर्शक फिल्म नहीं देख सके, वो अब ओटीटी पर इसका इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए खुशखबरी है कि भारत में फिल्म का ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे जिओ हॉटस्टार पर होगा। इसके बाद 5 जून से फिल्म स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध रहेगी। शुक्रवार को जिओ हॉटस्टार ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी। 3 घंटे 52 मिनट की फिल्म भारत में पांच भाषाओं में उपलब्ध होगी।
यह भी पढ़ें: OTT Releases (11-17 May): धुरंधर 2, कर्तव्य, इंस्पेक्टर अविनाश… इस हफ्ते ओटीटी पर क्राइम एक्शन को बोलबाला, दखें लिस्ट
वहीं, अमेरिका में धुरंधर 2 आज यानी 15 मई को नेटफ्लिक्स पर आ रही है। प्लेटफॉर्म ने इसकी जानकारी साझा की है। नेटफ्लिक्स पर फिल्म का रॉ और अनदेखा वर्जन रिलीज हो रहा है।
4 जून को नेटफ्लिक्स आएगी मां-बहन
नेटफ्लिक्स पर 4 जून को माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, धरना दुर्गा और रवि किशन अभिनीत फिल्म मां-बहन भी रिलीज होगी, जिसका टीजर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है, जिन्होंने अनिल कपूर स्टारर फिल्म सूबेदार का निर्देशन किया था। यह एक थ्रिलर फिल्म है। मां-बहन सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है।
जाहिर है कि जून के पहले हफ्ते में ओटीटी पर दो बड़ी फिल्में आने से बवाल मचेगा। एक तरफ रणवीर सिंह होंगे तो दूसरी ओर माधुरी दीक्षित।

