OTT Releases (11-17 May): धुरंधर 2, कर्तव्य, इंस्पेक्टर अविनाश… इस हफ्ते ओटीटी पर क्राइम एक्शन को बोलबाला, दखें लिस्ट

Movies and series streaming on OTT this week. Photo- X

मुंबई। OTT Releases (11-17 May): ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते क्राइम और एक्शन का बोलबाला रहेगा। साल की सबसे बड़ी हिट धुरंधर द रिवेंज इस हफ्ते ओटीटी पर उतर सकती है। आदित्य धर निर्देशित स्पाइ एक्शन फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। सिनेमाघरों में 1000 करोड़ से अधिक जुटा चुकी धुरंधर 2 का ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

इसके अलावा सैफ अली खान खाकी पहनकर अपना कर्त्तव्य निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण शाह रुख खान की कम्पनी रेड चिलीज के बैनर तले गौरी खान ने किया है। इस सोशल कॉप ड्रामा में सैफ के साथ रसिका दुग्गल फीमेल लीड हैं।

रणवीर हुड्डा इंस्पेक्टर अविनाश के रोल में सीजन 2 के साथ ओटीटी पर लौटेंगे। इस सीरीज में रणदीप के खाकी में कारनामे दिखाये जाते हैं। मनी हाइस्ट यूनिवर्स की सीरीज बर्लिन का दूसरा सीजन आ रह है। इसके अलावा भी बहुत कुछ है। पढ़िए, इस लेख में।

प्रोजेक्ट हेल मैरी

  • स्ट्रीमिंग डेट: 11 मई
  • जॉनर: साइ फाइ, एडवेंचर फिल्म
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: यू-ट्यूब

यह भी पढ़ें: What to Watch on OTT in May 2026: ‘कर्तव्य’ के साथ सैफ और ‘सिटाडेल 2’ के साथ लौटेंगी प्रियंका, मई की पूरी लिस्ट

डेविल मे क्राइ 2 (Devil May Cry 2)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 12 मई
  • जॉनर: हॉरर फैंटेसी एनिमेशन सीरीज
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

बिटवीन फादर एंड सन

  • स्ट्रीमिंग डेट: 13 मई
  • जॉनर: स्टीमी रोमांस शॉर्ट सीरीज
  • भाषा: मैक्सिकन
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

ऑफ कैम्पस

  • स्ट्रीमिंग डेट: 13 मई
  • जॉनर: रोमांटिक ड्रामा सीरीज
  • भाषा: अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़
  • प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

नेमेसिस

  • स्ट्रीमिंग डेट: 14 मई
  • जॉनर: क्राइम सीरीज
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

एग्जाम

  • स्ट्रीमिंग डेट: 15 मई
  • जॉनर: क्राइम सीरीज
  • भाषा: तमिल
  • प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

कर्त्तव्य

  • स्ट्रीमिंग डेट: 15 मई
  • जॉनर: क्राइम थ्रिलर फिल्म
  • भाषा: हिंदी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

बर्लिन एंड द लेडी विद एन अरमाइन

  • स्ट्रीमिंग डेट: 15 मई
  • जॉनर: क्राइम थ्रिलर सीरीज
  • भाषा: स्पेनिश, अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2

  • स्ट्रीमिंग डेट: 15 मई
  • जॉनर: क्राइम सीरीज
  • भाषा: हिंदी
  • प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार

द वंडरफूल्स (The Wonderfools)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 15 मई
  • जॉनर: साइ फाइ एक्शन कॉमेडी सीरीज
  • भाषा: कोरियन
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स

  • स्ट्रीमिंग डेट: 15 मई
  • जॉनर: अवॉर्ड शो
  • भाषा: हिंदी
  • प्लेटफॉर्म: सोनी लिव

विमल खन्ना

  • स्ट्रीमिंग डेट: 15 मई
  • जॉनर: क्राइम सीरीज
  • भाषा: हिंदी
  • प्लेटफॉर्म: एमएक्स प्लेयर

धुरंधर 2 द रिवेंज

  • स्ट्रीमिंग डेट: 15 मई
  • जॉनर: स्पाइ एक्शन फिल्म
  • भाषा: हिंदी
  • प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टर