मुंबई। Samay Raina Ranveer Allahabadia Together Again: समय रैना के ओटीटी रिएलिटी स्टैंड अप कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट का विवाद आप भूले नहीं होगे। समय रैना के शो में रणवीर इलाहाबादिया की एक लाइन कितना बवाल मचाया था। सोशल मीडिया से सड़कों और राजनीतिक गलियारों तक इस आवाज सुनाई दी थी।
दोनों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गईं और अदालतों के चक्कर लगाने पड़े थे। समय ने लम्बे गैप के बाद कुछ दिनों पहले अपने शो स्टिल लाइव के साथ वापसी की, वहीं रणवीर इलाहाबादिया को इस झटके से उबरने में लम्बा समय लगा।
कपिल के शो में साथ आ रहे समय और रणवीर
आप यह जानकर हैरान होंगे कि इतने हंगामे के बाद दोनों कॉमेडियंस एक बार फिर साथ आ रहे हैं और इन्हें साथ ला रहा है नेटफ्लिक्स, जिसने द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लाफ्टर डे स्पेशल एपिसोड में समय और रणवीर को बुलाया है।
गुरुवार को इसका टीजर भी सोशल मीडिया में साझा किया और इस टीजर को मिजाज भी कुछ ऐसा ही था, जो इन दोनों को साथ देखकर आप भी सोचेंगे।टीजर की शुरुआत समय के साथ होती है, जो कहते हैं कि मैं आ रहा हूं मेरे फेवरिट शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर मुझे यह बताया नहीं गया है, मेरे साथ कौन गेस्ट होगा।
यह हम अभी बताएंगे। इसके बाद समय काउंटडाउन शुरू करते हैं और साइड से रणवीर इलाहाबादिया नाचते हुए आ जाते हैं। समय मुंह बिचकाते हुए नो वे ब्रो कहते हुए निकल जाते हैं। रणवीर पूरी मस्ती में झूमते रहते हैं। यह स्पेशल एपिसोड 2 मई को प्लेटफॉर्म पर आएगा।
यह भी पढ़ें: What to Watch on OTT in May 2026: ‘कर्तव्य’ के साथ सैफ और ‘सिटाडेल 2’ के साथ लौटेंगी प्रियंका, मई की पूरी लिस्ट
क्यों मचा था बवाल?
यू-ट्यूबर और स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना के चैनल पर इंडियाज गॉट लेटेंट नाम का एक शो प्रसारित किया जाता था, जिसमें भाग लेने वाले स्टैंड अप कॉमेडियंस और पेनलिस्ट एक-दूसरे को रोस्ट करते थे।
शो के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया ने मां-बाप के बीच के निजी संबंधों से जुड़ी एक टिप्पणी की थी, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हो गई। यूजर्स ने रणवीर की टिप्पणी को लेकर सख्त एतराज जताया। मामला बढ़ा तो पुलिस में अश्लीलता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने का सिलसिला शुरू हुआ।

