करण जौहर की कम्पनी धर्मा प्रोडक्शंस ने मलयालम सिनेमा में रखा कदम, Odiyan के लिए पृथ्वीराज सुकुमारन से मिलाया हाथ

Karan Johar debuts Malayalam Cinema. Photo- Instagram

मुंबई। Karan Johar Debuts Malayalam Cinema: हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अब केरल का रुख किया है। करण ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की। करण की इस नई पारी में उनका साथ दे रहे हैं जाने-माने मलयाली अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन, जिनके साथ करण ओडियान फिल्म का निर्माण करेंगे।

करण जौहर का मलयालम सिनेमा में डेब्यू

करण ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्टलुक पोस्टर शेयर करके लिखा- हमारी धर्मा प्रोडक्शंस मलयालम सिनेमा के संसार में कदम रख रही है और मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि ऐसा करने के लिए हमारे से सबसे अच्छे साझेदार हैं। पृथ्वीराज, हम साथ में काम करके इतनी दूर आ गये हैं और उम्मीद है कि आगे भी करते रहेंगे।

अपनी फिल्म ओडियान की घोषणा करते हुए हमें बेहद फख्र महसूस हो रहा है, जिसे बेहद हुनरमंद राहुल सदाशिवन निर्देशित कर रहे हैं। लोक कथाओं में डूबी सिहराने वाली कहानियों में उनकी महारत सिनेमा के इस युग में करामात से कम नहीं।

इसे पर्दे पर निर्विवादित मंजू वॉरियर और पृथ्वीराज लेकर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 Villain: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ में यह वेटरन एक्ट्रेस निभा रहीं नेगेटिव रोल, जीत चुकी हैं नेशनल फिल्म अवॉर्ड!

पहले भी बन चुकी है ओडियान

2018 में भी ओडियान शीर्षक से सुपरनेचुरल फैंटेली ड्रामा फिल्म आई थी, जिसमें मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था। इसका निर्देशन वीए श्रीकुमार मेनन ने निर्देशित किया था। मेनन का यह फिल्म डेब्यू था। यह फिल्म भी ओडियान वंश से जुड़ी कथाओं पर आधारित थी।

केरल की लोक कथाओं में माना जाता है कि ओडियान वंश के पुरुष इच्छाधारी थे, जो जानवरों का रूप ले सकते थे। ओडियान समुदाय मालाबार क्षेत्र में बसा था। इस फिल्म में भी मंजू वॉरियर ने अहम भूमिका निभाई थी। ओडियान का अर्थ अपनी अच्छा से रूप बदलने वाला यानी शेफशिफ्टर होता है।