Super Subbu OTT Release: सेक्स एजुकेशन पर ओरिजिनल कॉमेडी सीरीज के साथ नेटफ्लिक्स ने तेलुगु इंडस्ट्री में खोला खाता

Super Subbu release date out on Netflix. Photo- X

मुंबई। Super Subbu OTT Release Date: स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अब तेलुगु इंडस्ट्री में एंट्री ले ली है। प्लेटफॉर्म की पहले तेलुगु ओरिजिनल सीरीज रिलीज के लिए तैयार है। यह है- सुपर सुब्बु, जिसका निर्देशन मलिक राम ने किया है। फिल्म में सुदीप किशन, मिथिला पालकर और मुरली शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

क्या है सुपर सुब्बु की कहानी?

प्लेटफॉर्म ने मंगलवार को इसकी रिलीज डेट का एलान टीजर के साथ किया। सुपर सुब्बु सुब्रमण्यम चिल्लुकुरी राव यानी सुब्बु की कहानी है, जो एक जोशीला नौजवान है। उसकी जिंदगी में तब भूचाल आ जाता है, जब माकीपुर गांव में उसे सेक्स एजुकेशन ऑफिसर के तौर पर भेजा जाता है।

सुब्बु को इस दिशा में कोई एक्सपीरिएंस नहीं है और ना ही वो इस काम को करना चाहता है। वो इस नये काम के जाल में फंसता चला जाता है। उसकी यह पोस्टिंग उसके जीवन को बदल जेती है। वो इस नई समस्या से निपटने के लिए खुद को मजबूत बनाना होगा।

यह भी पढ़ें: IKKA OTT Release: ‘इक्का’ के साथ ओटीटी डेब्यू करेंगे सनी देओल, नेटफ्लिक्स पर इस तारीख को ओपन होगा अक्षय खन्ना का केस!

जनरेशन गैप पर बात करती है सीरीज

सीरीज के बारे में क्रिएटर और डायरेक्टर मलिक राम ने कहा- सुपर सुब्बु के जरिए हम एक ऐसी कहानी दिखाना चाहते थे, जो मजेदार होने के साथ जज्बाती भी हो। साथ ही सेक्स एजुकेशन जैसे विषयों पर बात भी करनी थी, जिन्हें वर्जित माना जाता है।

इसके लिए ह्यूमर सबसे अच्छा माध्यम है, क्योंकि हंसी इसकी असहजता को दूर करती है। इस सारी अफरा-तफरी के बीच बेहद मासूम किरदार सुब्बु है, जो अपने जैसा लगता है। सीरीज परिवार के बीच समीकरण, पीढ़ियों के अंतर और रिलेशनशिप्स पर भी बात करती है।

नेटफ्लिक्स की वाइस प्रेसीडेंट कंटेंट मोनिका शेरगिल ने कहा कि सुपर सुब्बु एक दिलचस्प कॉमेडी है, जिसमें इसके किरदारों और माकीपुर गांव की दुनिया ने जीवन डाल दिया है। निर्देशक मलिक राम ने सुब्बु के जरिए सेक्स एजुकेशन और कंसेंट के विषय पर बात शुरू की है।

संदीप किशन, मिथिला पालकर, मुरली शर्मा, मंसा चौधरी और लीजेंड्री ब्रह्मनंदन ने अलग-अलग पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व करते हुए कमाल की परफॉर्मेंस दी है। अपनी पहली तेलुगु सीरीज के जरिए हम एक ग्रेट स्टोरी लेकर आये हैं।

कब रिलीज होगी सुपर सुब्बु?

सुपर सुब्बु का लेखन मलिक राम, रमेश एलिगेती और शिवानी डोभाल ने किया है। राजीव चिलाका और भरत लक्ष्मीपति ने चिलाका प्रोडक्शंस के साथ इसका निर्माण किया है। सीरीज 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।