Toxic Release Date: तीन बार टलने के बाद आखिरकार लॉक हुई ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट, अगस्त में इस दिन सिनेमाघरों में पहुचेंगे ‘यश’!

Toxic release date out. Photo- X

मुंबई। Toxic Release Date: कई बार टलने के बाद आखिरकार कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की लंबे समय से प्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की आधिकारिक नई रिलीज डेट आखिरकार घोषित हो गई है। टॉक्सिक इस साल की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों में से एक है।

कब रिलीज होगी टॉक्सिक?

यश की ओर से रविवार को साझा की गई जानकारी के मुताबिक, टॉक्सिक 26 अगस्त 2026 को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह रिलीज ओणम, रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों के मौके पर होगी, जिससे पैन-इंडिया और ग्लोबल ऑडियंस के लिए यह एक बड़ा फेस्टिव विंडो बन सकता है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया, जबकि यश ने इसे सह-लेखन भी किया है।

KVN प्रोडक्शंस (वेंकट के. नारायण) और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस (यश) के बैनर तले बनी फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है, जिसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब किया जाएगा। यश की यह महत्वाकांक्षी फिल्म है, जो ग्लोबल ऑडिएंस को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

यह भी पढ़ें: Ranabaali में विलेन का किरदार निभाएगा यह दिग्गज हॉलीवुड एक्टर, The Mummy में अपने किरदार से खड़े किये थे रोंगटे

फिल्म मुख्य स्टार कास्ट इस प्रकार है:

  • यश (डुअल रोल — राया और टिकट)
  • कियारा आडवाणी (नादिया)
  • नयनतारा (गंगा)
  • हुमा कुरैशी (एलिजाबेथ)
  • तारा सुतारिया (रेबेका)
  • रुक्मिणी वसंत (मेलिसा)
  • अक्षय ओबेरॉय समेत अन्य कलाकार

टॉत्सिक एक डार्क, रिवेंज-थीम वाली स्टोरी है, जिसमें यश ड्रग कार्टेल से जुड़े गोवा के अंडरवर्ल्ड को दिखाएंगे। बजट अनुमानित ₹800-850 करोड़ बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बना सकता है।

कितनी बार टली टॉक्सिक रिलीज?

अप्रैल 2025 पहली रिलीज डेट

सबसे पहले फिल्म की रिलीज डेट 10 अप्रैल 2025 रखी गई थी, लेकिन शूटिंग और प्रोडक्शन में देरी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। इसके बाद

    मार्च 2026 दूसरी रिलीज डेट

    इसके बाद फिल्म को 19 मार्च 2026 (उगाड़ी, गुड़ी पड़वा और ईद के त्योहारों के आसपास) रिलीज के लिए घोषित किया गया। इस तारीख पर ‘धुरंधर 2’ (रणवीर सिंह) से भिड़ंत की संभावना थी।
    मगर, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर बताया कि मध्य पूर्व (ईरान-इजराइल-यूएस संघर्ष) की मौजूदा स्थिति के कारण अधिकतम दर्शकों तक पहुंचने की उम्मीद प्रभावित हुई है।

    जून 2026 तीसरी रिलीज डेट

    फिल्म को 4 जून 2026 के लिए स्थगित कर दिया गया। यश ने खुद X (ट्विटर) पर बयान जारी किया था- “हमने फिल्म को ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया है… मध्य पूर्व की मौजूदा परिस्थितियों के कारण हमने एहतियातन निर्णय लिया है।” इस कदम से ‘धुरंधर 2’ से सीधा क्लैश भी टल गया।

    अगस्त 2026 चौथी रिलीज डेट

    अप्रैल 2026 के अंत में फिल्म को फिर से स्थगित कर दिया गया। इस बार कारण था बेहतर ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप को अलाइन करना। फिल्म पूरी तरह तैयार थी, लेकिन मेकर्स ने अंतरराष्ट्रीय रिलीज को और मजबूत बनाने के लिए नई तारीख का इंतजार करने का फैसला किया।

    फिल्म के टीजर पहले ही रिलीज हो चुके हैं और यश के डुअल अवतार ने फैंस को काफी उत्साहित किया है। अब 26 अगस्त का इंतजार है, जब यश केजीएफ 2 के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।