UP CM योगी आदित्यनाथ से मिली ‘कृष्णावतारम’ फिल्म की टीम, राधा-कृष्ण के प्रेम को समर्पित है अपकमिंग मूवी

Krishnavataram film team meets UP CM Yogi Adityanath. Photo- PR

मुंबई। Krishnavataram Team Meets UP CM: राम और कृष्ण भारतीय संस्कृति की अनमोल विरासत हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को भी बड़े स्तर पर प्रभावित किया है। भारत में सिनेमा की शुरुआत से ही माइथोलॉजिकल कथाएं फिल्ममेकर्स की पसंद रही हैं।

रामायण और महाभारत की कहानियों पर सैकड़ों फिल्में और धारावाहिक बन चुके हैं। सिलसिला अभी भी जारी है। नितेश तिवारी की रामायण इस दिवाली पर रिलीज होने वाली है।

इससे पहले भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम को समर्पित फिल्म कृष्णावतारम आ रही है, जिसका ट्रेलर हाल ही में उत्तर प्रदेश के वृंदावन में रिलीज किया गया है। इसी वजह से फिल्म की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

कृष्णावतारम का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है, जबकि निर्माण साजन राज कुरुप और शोभा संत ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता कृष्ण के किरदार में हैं, जबकि डेब्यूटेंट संस्कृति जयना सत्यभामा के किरदार में दिखेंगी। सीएम योगी से मुलाकात के दौरान ये सभी मौजूद थे।

सीएम योगी से लिया मार्गदर्शन

संस्कृति ने सीएम से मुलाकात और मथुरा विजिट के बारे में कहा- कृष्णावतारम का ट्रेलर 2 दिन पहले मथुरा में रिलीज किया गया था। इसलिए, हम उनका आशीर्वाद लेने आये थे, क्योंकि हमने ट्रेलर उनकी भूमि पर लॉन्च किया था।

यह हम दोनों के करियर की शुरुआत है। इसलिए, उनका मार्गदर्शन लेने आये थे। युवा होने के नाते हमारी जिम्मेदारियां हैं और यह अन्य युवाओं तक पहुंचाना है। फिल्म 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Krishnavataram Part 1 Trailer: राधा संग कृष्ण के अटूट प्रेम की कहानी ‘कृष्णावतारम’, वृंदावन में रिलीज हुआ ट्रेलर

सीएम योगी के साथ संस्कृति। फोटो- फिल्म टीम

फिल्मों के जरिए संस्कृति का प्रसार

निर्माता कुरुप ने कहा कि सीएम योगी से मुलाकात अच्छी रही। हम उनके मार्गदर्शन के लिए आभारी हैं। हम प्रशासन के भी शुक्रगुजार हैं, जिसकी वजह से कृष्ण जन्म भूमि पर ट्रेलर लॉन्च कर सके। उन्होंने हमसे कहा कि ऐसी और भी फिल्में बननी चाहिए।

उन्होंने फिल्म के सांस्कृतिक महत्व पर कहा कि यह हमारा इतिहास, पौराणिक कथा नहीं। आने वाली पीढ़ी को हम यह सौंप सकते हैं। इस माध्यम से हम अपनी संस्कृति और सभ्यता को चारों ओर फैला सकते हैं।