मुंबई। Dhurandhar 2 Box Office Day 32: रणवीर सिंह की फिल्म रिलीज के पांचवें हफ्ते में चल रही है। पहले चार हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार पारी खेलने के बाद पांचवें वीकेंड में फिल्म की रफ्तार में काफी गिरावट आई। इस हफ्ते धुरंधर 2 को अक्षय कुमार की नई रिलीज भूत बंगला से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो 17 अप्रैल को रिलीज हुई है। इसका असर पांचवें हफ्ते के कलेक्शंस पर दिखेगा।
पांचवें वीकेंड में मिले 13.50 करोड़
19 मार्च को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने 16 अप्रैल को रिलीज के चार हफ्ते पूरे किये और 17 अप्रैल को 3 करोड़ के साथ पांचवें वीकेंड में एंट्री ली। इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शंस क्रमश: 5 करोड़ और 5.50 करोड़ रहे।
फिल्म ने पांचवें वीकेंड में 13.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद सभी भाषाओं में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का 32 दिनों का नेट कलेक्शन 1152.50 करोड़ हो गया।
सिर्फ हिंदी भाषा के कलेक्शंस की बात करें तो फिल्म ने पांचवें वीकेंड में 12.75 करोड़ नेट कलेक्शन किया है, जिसे मिलाकर हिंदी वर्जन ने 32 दिनों में 1077.75 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया है। जाहिर है कि धुरंधर 2 तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 47.75 करोड़ ही नेट कलेक्शन कर सकी है।
यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla Box Office Day 3: रविवार को बम्पर कमाई, पोस्ट पैनडेमिक अक्षय कुमार का चौथा बेस्ट ओपनिंग वीकेंड

WEEK 1 (19-26 मार्च)
- Day 1 (गुरुवार): ₹145 करोड़ ( ₹43 करोड़ पेड प्रीव्यूज मिलाकर)
- Day 2 (शुक्रवार): ₹83 करोड़
- Day 3 (शनिवार): ₹117 करोड़
- Day 4 (रविवार): ₹121 करोड़
ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन (4 Days + Paid Previews): ₹466 करोड़
- Day 5 (सोमवार): ₹64 करोड़
- Day 6 (मंगलवार): ₹58 करोड़
- Day 7 (बुधवार): ₹49 करोड़
- Day 8 (गुरुवार): ₹53 करोड़
ओपनिंग वीक (8 दिन) में नेट कलेक्शन: ₹690 करोड़
WEEK 2 (27 मार्च-2 अप्रैल)
- Day 9 (शुक्रवार): ₹42 करोड़
- Day 10 (शनिवार): ₹64 करोड़
- Day 11 (रविवार): ₹71 करोड़
दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹177 करोड़
- Day 12 (सोमवार): ₹26 करोड़
- Day 13 (मंगलवार): ₹28 करोड़
- Day 14 (बुधवार): ₹21 करोड़
- Day 15 (गुरुवार): ₹19 करोड़
दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹271 करोड़
दो हफ्तों का नेट कलेकशन: ₹961 करोड़
WEEK 3 (3-9 अप्रैल)
- Day 16 (शुक्रवार): ₹23 करोड़
- Day 17 (शनिवार): ₹27 करोड़
- Day 18 (रविवार): ₹30 करोड़
तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: 80 करोड़
- Day 19 (सोमवार): ₹11 करोड़
- Day 20 (मंगलवार): ₹11 करोड़
- Day 21 (बुधवार): ₹10 करोड़
- Day 22 (गुरुवार): ₹8 करोड़
तीसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: 120 करोड़
तीन हफ्तों का नेट कलेकशन: ₹1081 करोड़
WEEK 4 (10-16 अप्रैल)
- Day 23 (शुक्रवार): ₹8 करोड़
- Day 24 (शनिवार): ₹14 करोड़
- Day 25 (रविवार): ₹15 करोड़
चौथे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹37 करोड़
- Day 26 (सोमवार): ₹5.5 करोड़
- Day 27 (मंगलवार): ₹7.5 करोड़
- Day 28 (बुधवार): ₹4.5 करोड़
- Day 29 (गुरुवार): ₹3.5 करोड़
चौथे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹58 करोड़
चार हफ्तों का नेट कलेक्शन: 1139 करोड़
WEEK 5 (17-23 अप्रैल)
- Day 30 (शुक्रवार): ₹3 करोड़
- Day 31 (शनिवार): ₹5 करोड़
- Day 32 (रविवार): ₹5.5 करोड़
पांचवें वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹13.50 करोड़
32 दिनों का नेट कलेक्शन: 1152.50 करोड़
वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ के पार धुरंधर 2
वर्ल्डवाइड कलेक्शंस देखें तो धुरंधर 2 ने 32 दिनों में 1783 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिसमें से 1360 करोड़ ग्रॉस घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया है, जबकि 423 करोड़ ग्रॉस ओवरसीज से आये हैं। वर्ल्डवाइड हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्मों में धुरंधर 2 अब तीसरे स्थान पर है और बाहुबली 2 से कुछ ही पीछे हैं। इस लिस्ट में टॉप पर आमिर खान की दंगल है, जिसके कलेक्शंस का बड़ा हिस्सा चीन से आया है।
दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 भारतीय फिल्में
- दगंल: ₹1968.03 करोड़ (हिंदी)
- बाहुबली 2: ₹1788.06 करोड़ (तेलुगु)
- धुरंधर 2: ₹1783 करोड़ (हिंदी)
- पुष्पा 2: ₹1742.10 करोड़ (तेलुगु)
- धुरंधर: ₹1350 करोड़ (हिंदी)

