मुंबई। Deepika Ranveer Pregnancy: पिछले दिनों लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को दुखों के सागर में डुबो दिया था, मगर अब एक शानदारी खबर बॉलीवुड से आ रही है। बॉलीवुड के धुरंधर अभिनेता रणवीर सिंह दूसरी बार पापा बनने वाले हैं, जबकि दीपिका पादुकोण मम्मी।
दीपिका और रणवीर ने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ साझा की है। धुरंधर द रिवेंज की ब्लॉकबस्टर कामयाबी के बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की खुशियां डबल हो गई हैं। इंस्टाग्राम के जरिए खुशखबरी साझा करते ही बधाइयों का तांता लग गया।
बेटी दुआ ने दिखाई प्रेग्नेंसी स्ट्रिप
दीपिका ने प्रेग्नेंसी की घोषणा भी अलग अंदाज में की। उन्होंने बेटी दुआ की फोटो शेयरकी, जिसमें वो प्रेग्नेंसी स्ट्रिप पकड़कर बैठी है और उसमें दो लाइंस दिख रही हैं। दीपिका ने बेटी का चेहरा आधा छिपा लिया है।
दीपिका की इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा, कियारा आडवाणी, अर्जुन कपूर, अनन्या पांडेय, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सामंथा रूथ प्रभु, करीना कपूर खान, मौनी रॉय, सुनील ग्रोवर, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, परिणीति चोपड़ा, रकुलप्रीत, भूमि पेडनेकर, गौहर खान समेत कई सेलिब्रिटीज और फैंस ने बधाई दी।
यह भी पढ़ें: Deepika Padukone ने रचा इतिहास, हॉलीवुड Walk Of Fame में स्टार पाने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस

2024 में पहली बार बनी थीं मां
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कीशादी नवम्बर 2018 में हुई थी। शादी के 6 साल बाद सितम्बर 2024 में उनके यहां बेटी दुआ ने जन्म लिया था। अब, पहली प्रेग्नेंसी के लगभग एक साल सात महीने बाद दीपिका-रणवीर ने दूसरी प्रेग्ननेंसी की घोषणा की है।

शाह रुख के साथ किंग में आएंगी नजर
दीपिका के फिल्मी करियर की बात करें तो वो शाह रुख खान के साथ किंग में नजर आएंगी, वहीं अल्लू अर्जुन की राका में भी दीपिका अहम किरदार में दिखेंगी। दीपिका की आखिरी रिलीज सिंघम अगेन है, जो 2024 में रलीज हुई थी।

