Ranabaali में विलेन का किरदार निभाएगा यह दिग्गज हॉलीवुड एक्टर, The Mummy में अपने किरदार से खड़े किये थे रोंगटे

Who is the villain in Ranabaali. Photo- X

मुंबई। Who is Villain in Ranabaali: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद साथ में पहली फिल्म रानाबाली है, जो इसी साल सितम्बर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर अब एक नई जानकारी मेकर्स ने साझा की है, जिसे सुनकर आप भी उछल पड़ेंगे।

द ममी के विलेन बने रानाबाली के खलनायक

दरअसल, मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म के खलनायक से इंट्रोड्यूस करवाया। यह हैं अर्नोल्ड वोस्लू, जो रानाबाली में ब्रिटिश हुकूमत के नुमाइंदे और ताकतवर अफसर सर थियोडोर हेक्टर के किरदार में हैं। अर्नोल्ड के जन्मदिन पर निर्माता माइथ्री मूवी मेकर्स ने उनके लुक को रिवील करके बर्थडे विश किया।

पोस्ट में लिखा गया है- सूखे का हैवान। सर थियोडोर हेक्टर। द ममी में अपनी परफॉर्मेंस से पूरी दुनिया को लुभाने से लेकर क्रूर सर थियोडोर हेक्टर तक। जन्मदिन की बधाई और भारतीय सिनेमा में स्वागत है अर्नोल्ड वोस्लू।

यह भी पढ़ें: Kathanar Trailer: 5 साल में 500 लोगों की मेहनत से बनी मलयालम फिल्म, ट्रेलर देख ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की आ जाएगी याद

कौन हैं अर्नोल्ड वोस्लू?

63 साल के अर्नोल्ड वोस्लू जाने-माने साउथ अफ्रीकन और अमेरिकन एक्टर हैं, जिन्होंने अपना करियर साउथ अफ्रीकन फिल्म बोइटी गान बॉर्डर टोई के साथ 1984 में शुरू किया था। उन्होंने कई फिल्मों में अहम किरदार निभाये, जिनमें हार्ड टारगेट, एजेंट कोडी बैंक्स, ब्लड डायमंड, सिल्वरटन सीज और जीआइ जो- द राइज ऑफ कोबरा जैसी फिल्में शामिल हैं।

हालांकि, उनके करियर की सबसे बड़ी पहचान 1999 की फिल्म द ममी बनी, जिसमें उन्होंने इमहोटेप का रोल निभाया था। यह नेगेटिव किरदार था। फिल्म में ब्रेंडन फ्रेजर और रेचल वीज ने मुख्य किरदार निभाये थे।

कब रिलीज होगी फिल्म?

राहुल सांकृत्यान निर्देशित रानाबाली इस साल की अहम तेलुगु फिल्म है, जो 11 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह ब्रिटिश दौर की पीरियड फिल्म है, जो 18वीं सदी के एक क्रांतिकारी रायलसीमा की कहानी है।

रायलसीमा की ब्रिटिश हुकूमत से लड़ाई में पत्नी जयम्मा ने पूरा साथ दिया था। इस फिल्म से पहले रश्मिका मंदाना 19 जून को रिलीज हो रही रोमांस कॉमेडी फिल्म कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ नजर आएंगी।