मुंबई। Dhamaal 4 Box Office Day 14: अजय देवगन की धमाल 4 ने रिलीज के दो हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का पड़ाव पार करते हुए ठीकठाक कमाई कर ली है। फिल्म अब 150 करोड़ के नेट कलेक्शन की ओर बढ़ रही है और इस पड़ाव से कुछ ही दूर है।
हालांकि, फिल्म इस पड़ाव तक कब पहुंचेगी, यह इसका पता इस वीकेंड में चलेगा। इस कलेक्शन के साथ धमाल 4 इस साल की चौथी हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है। इससे आगे धुरंधर 2, बॉर्डर 2 और भूत बंगला ही हैं।
दो हफ्तों में 134 करोड़ की कमाई
23 जुलाई को 2.10 करोड़ के साथ धमाल 4 ने सिनेमाघरों में दो हफ्तों का सफर पूरा कर लिया। इसके साथ फिल्म का 14 दिनों का नेट कलेक्शन 134.20 करोड़ हो गया है। फिल्म को 150 करोड़ तक पहुंचने के लिए अब 15.80 करोड़ की जरूरत है। यह रकम बड़ी नहीं है, मगर फिल्म की कमाई काफी घट गई है, लिहाजा चौथे वीकेंड में तस्वीर साफ हो जाएगी कि फिल्म इस पड़ाव तक पहुंचेगी या नहीं।
दूसरे हफ्ते में द ओडिसी पड़ी भारी
दूसरे वीक में धमाल 4 को हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी ने कड़ी टक्कर दी, जिसका असर इसके कलेक्शंस पर नजर आया। खासकर, वर्किंग डेज में। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने वीकेंड को छोड़कर हर दिन सिंगल डिजिट कमाई की, जो द ओडिसी से कम रही।
द ओडिसी 17 जुलाई को रिलीज हुई थी। दूसरे हफ्ते में धमाल 4 ने 27.79 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जबकि द ओडिसी ने 94.51 करोड़ जमा किये। नीचे टेबल में इसकी तुलना की गई है।
यह भी पढ़ें: ‘हैवान’ में सैफ अली खान के किरदार से उठा पर्दा, एक्टर ने बताया- क्यों क्लिंट ईस्टवुड की याद दिलाते हैं प्रियदर्शन?
| Week (17-23 July) | Dhamaal 4 (दूसरा हफ्ता) | The Odyssey (पहला हफ्ता) |
| शुक्रवार | 5.39 करोड़ | 17.48 करोड़ |
| शनिवार | 10.11 करोड़ | 22.44 करोड़ |
| रविवार | 12.29 करोड़ | 21.48 करोड़ |
| सोमवार | 3.17 करोड़ | 8.93 करोड़ |
| मंगलवार | 3.89 करोड़ | 9.39 करोड़ |
| बुधवार | 2.80 करोड़ | 8.18 करोड़ |
| गुरुवार | 2.10 करोड़ | 6.61 करोड़ |
| नेट कलेक्शन | 27.79 करोड़ | 94.51 करोड़ |
धमाल 4, साल 2026 की चौथी हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है। इसने अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल को एक पायदान नीचे खिसका दिया है, जो पांचवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है।
- धुरंधर 2- 1108 करोड़
- बॉर्डर 2- 341.70 करोड़
- भूत बंगला- 168.26 करोड़
- धमाल 4- 134.20 करोड़
- वेलकम टू द जंगल- 129.44 करोड़

