रिलीज़ के पहले हफ़्ते में ‘एनएच 10’ ने जमा किए 20 करोड़!

NH 10 3
मुंबई: अनुष्का शर्मा की पहली होम प्रोडक्शन फ़िल्म ‘एनएच 10’ नेरिलीज़ केपहले हफ़्ते में 20 करोड़ से ज़्यादा का बिजनेस कर लिया है। फ़िल्म के बजट को देखते हुए फ़िल्म को हिट माना जा रहा है।
ट्रेड सोर्सेज के मुताबिक, 13 मार्च को रिलीज़ हुई ‘एनएच 10’ ने सात दिन में क़रीब 20.62 करोड़ का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन किया है। फ़िल्म की प्रोडक्शन और प्रोमोशनल लागत क़रीब 13 करोड़ है। इस लिहाज़ से ‘एनएच 10’ मुनाफ़े में हैं।
13-19 मार्च तक के हफ़्ते में ‘एनएच 10’ के दिनवार कलेक्शंस नीचे दिए गए हैं-NH10 poster 2
13 मार्च (शुक्रवार)- 3.35 करोड़
14 मार्च (शनिवार)- 4.50 करोड़
15 मार्च (रविवार)- 5.45 करोड़
————————————–
ओपनिंग वीकेंड- 13.30 करोड़
————————————–
16 मार्च (सोमवार)- 2.08 करोड़
17 मार्च (मंगलवार)- 1.92 करोड़
18 मार्च (बुधवार)- 1.80 करोड़
19 मार्च (गुरूवार)- 1.52 करोड़
—————————————–
पहले हफ़्ते का टोटल- 20.62 करोड़
—————————————–
(सभी आंकड़े सूत्रों के अनुसार हैं। अंतिम आंकड़ों में फेरबदल हो सकता है। सभी आंकड़े रुपए में दिए गए हैं।)