बॉलीवुड की टॉप हॉट एंड सेक्सी कवर पेज गर्ल्स!

मुंबई, शायोनी गुप्ता: फिल्मों में कामयाबी मिले ना मिले, लेकिन कटरीना कैफ का हॉट अंदाज़ लोगों में दीवानगी बरक़रार रखता है। कटरीना का कुछ ऐसा ही जादू चल रहा है वोग मैगज़ीन के जून महीने के अंक के कवर पेज पर।

katrina vogue cover.jpg-large

शिमरी ऑउटफिट के साथ कटरीना के इस बीच लुक का क्रेडिट जाता है स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ को। वैसे कटरीना की तरह ही इस लाइफ़स्टाइल मैगज़ीन के कवर पेज पर कई बॉलीवुड हसीनाएं अपने दिलकश अंदाज़ से होश उड़ा चुकी हैं।

जैकलिन फर्नांडिस

jacqueline vogue
2015 में मैगज़ीन के कवर पेज पर जैकी कुछ ऐसे ही हॉट अवतार में नज़र आयीं थीं। अनाइता श्रॉफ की स्टाइलिंग में जैकलिन ने अपने फैशन स्टेटमेंट के साथ भारी एक्सपेरिमेंट किया था, जिसमें वो सफल भी रहीं।

परिणीति चोपड़ा

parineeti vogue

अपनी ओवरवेट फिज़िक के लिए कुछ वक़्त पहलेत सुर्ख़ियों में रहीं परिणीति चोपड़ा का ये लुक भी बेहद ख़ास है। 2014 में परिणीति का ये लुक हार्डकोर बोल्ड अवतार से अलग है, लेकिन शिमरी सिल्वर ड्रेस और रेड लिप्स में वह सेक्सी ज़रूर लग रही हैं।

करीना कपूर

kareena vogue

अगर बात सेक्सी कवर पेज गर्ल्स की हो, तो बेबो का ब्लैक एंड बोल्ड अवतार आप मिस नहीं कर सकते। फरवरी 2013 के वोग एडिशन में करीना का यह फेयरीटेल लुक वाकई खूबसूरत है।

श्रद्धा कपूर

shraddha kapoor vogue

इस कवर पेज फोटो के साथ इतना तो तय है, कि बोल्ड लुक की दौड़ में श्रद्धा कपूर भी पीछे नहीं हैं। स्मोकी आइज़ और ब्रीज़ी ब्लैक ऑउटफिट में श्रद्धा ने अपने वो जलवे दिखाए, जो अब तक उन्होंने बड़े परदे पर नहीं दिखाए हैं।

अलिया भट्ट

alia vogue

2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’ से डेब्यू करने वाली चंचल अलिया भट्ट ने उसी साल लोगों को इस बात का अभी अंदाजा दे दिया था, कि बॉलीवुड में एक और फैशन क्वीन की एंट्री हो चुकी है। कुछ यही बयां कर रहा है वोग के कवर पेज पर अलिया का यह लुक, जिसे देखकर यह कहना मुश्किल है, कि ग्लैमर की दुनिया में आलिया का यह आग़ाज़ था।

अनुष्का शर्मा

anushka vogue

कवर पेज गर्ल अनुष्का शर्मा की बोल्डनेस भी कमाल की है। ब्लैक अटायर और मेसी लुक में अनुष्का बख़ूबी सबके होश उड़ा रही हैं।

सोनम कपूर

sonam vogue

सोनम कपूर को हमेशा से ही स्टाइल स्टेटमेंट के साथ एक्सपेरिमेंट करने का शौक़ रहा है। आम तौर पर जनता के सामने सोनम फैशनिस्टा तो बनती रहती हैं, लेकिन कवर पेज का ये अवतार उन सब से अलग है और हॉट भी।

दीपिका पादुकोणे

deepika vogue

परफेक्ट फिगर और पिक्चर परफेक्ट बोल्डनेस की सटीक मिसाल हैं दीपिका पादुकोणे, और इस बात को सच साबित करता है मैगज़ीन का यह कवर पेज, जिसमें डिप्स का यह बिकिनी लुक देखने वालों को दीवाना बना देता है।

प्रियंका चोपड़ा

priyanka vogue

 

स्मार्ट एंड सेक्सी प्रियंका चोपड़ा को हॉट दिखने के लिए किसी रंग की ज़रुरत नहीं है। मार्च 2013 में फीचर हुआ पिगी चोप्स का यह ब्लैक एंड वाइट ड्रेस लुक है बेहद ख़ास और सेक्सी भी। (तस्वीरें- वोग मैग़ज़ीन साभार)