ब्रिटिश जमाने की है नर्सों की यूनिफॉर्म, Bharat Bhagya Vidhata में नर्स बनी कंगना रनौत चाहती हैं बदला जाए ड्रेस कोड!

Kangana Ranaut on Narses uniform. Photo- Instagram

मुंबई। Bharat Bhagya Vidhata: कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता इसी महीने रिलीज होने वाली है। बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म के प्रमोशंस में व्यस्त हैं और मीडिया को इंटरव्यूज दे रही हैं। ऐसे ही एक इंटरव्यू में कंगना ने नर्सों की यूनिफॉर्म पर सवाल उठाया है। उनके मुताबिक, इसमें बदलाव होना चाहिए।

ड्रेस में हो ज्यादा भारतीयता

समाचार एजेंसी एएनआई दो दिये इंटरव्यू में कंगना ने जब इस संबंध में सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा- मुझे लगता है कि ब्रिटिश के जमाने का जो ड्रेस कोड है, वो आज भी चलता आ रहा है। डॉक्टर्स अपनी मर्जी से कुछ भी पहन सकते हैं। उन्हें कोट मिलता है, लेकिन हमारी नर्सों को सर्दी-गर्मी में एक जैसी ड्रेस पहननी होती है।

मुझे लगता है कि उसमें विदेशी लुक ज्यादा है। यह मेरा बिल्कुल निजी विचार है। हालांकि, इस फिल्म में हमने बहुत गरिमा और ईमानदारी से काम किया है। उसका शेप और साइज मायने नहीं रखता। आपका कर्त्तव्य मायने रखा है, लेकिन मुझे पर्सनली ऐसा लगा कि बहुत ब्रिटिश है। ऊपर पिन लगाकर कैप लगाना, वो यूएस नेवी का प्रभाव लगता है। वर्ल्ड वॉर एक और दो में बनकर आया है, वो अब ठहर गया है। आगे चलकर अगर उसे भारतीयता से जोड़ा जाए और ऐसे रिफॉर्म्स लाए जाएं, जो नर्सेज को अच्छे लगें तो अच्छी बात होगी।

यह भी पढ़ें: Bharat Bhagya Vidhata Trailer: आतंकी हमले के बीच नर्सों की हिम्मत और जज्बे की कहानी, कंगना रनौत की फिल्म का ट्रेलर जारी

क्या है फिल्म की कहानी?

बता दें, भारत भाग्य विधाता की कहानी 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें कामा हॉस्पिटल पर हमले के दौरान नर्सों की कर्त्तव्यनिष्ठा को दिखाया गया है। कंगना खुद नर्स के रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन मनोज तपाड़िया ने किया है। कंगना फिल्म की सह-निर्माता भी हैं।

उनके साथ गिरीजा ओक, स्मिता ताम्बे, आशा शेलार, अमृता नामदेव, ईशा देय, प्रिया बेर्डे, सुहिता थाते, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा, जाहिद खान अहम किरदारों में हैं। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।