मुंबई। Pati Patni Aur Woh Do Trailer: आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत स्टारर पति पत्नी और वो दो का ट्रेलर शनिवार को मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में रिलीज किया गया। फिल्म में आयुष्मान का किरदार प्रजापति पांडेय एक वन्य अधिकारी है, इसलिए ट्रेलर लॉन्च के लिए नेशनल पार्क को चुना गया।
ट्रेलर लॉन्च में फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट ने जमकर मस्ती की और परफॉर्म किया।
मदद करने के चक्कर में फंसे प्रजापति पांडेय
ट्रेलर में फिल्म के सभी प्रमुख किरदारों और कहानी की झलक दिखाई गई है। फॉरेस्ट ऑफिसर प्रजापति पांडेय की पत्नी के किरदार में वामिका गब्बी हैं। ट्रेलर में प्रजापति अलग-अलग परिस्थितियों में सारा और रकुल के साथ नजर आते हैं, जिससे कन्फ्यूजन और हास्य पैदा होता है।
एक महिला मित्र की मदद करने की कोशिश से शुरू हुई कहानी देखते ही देखते झूठ, शक, अचानक आमने-सामने आने वाली परिस्थितियों और नामुमकिन हालातों के जाल में बदल जाती है, जिसमें प्रजापति फंस जाते हैं।
विजय राज पुलिस अधिकारी के रोल में हैं, जबकि तिग्मांशु धूलिया पॉलिटिशियन बने हैं। फिल्म पंचायत फेम भूषण कुमार भी एक किरदार में हैं और ट्रेलर में उन्हें भी जगह दी गई है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
पति पत्नी और वो दो, पति-पत्नी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। पहली फिल्म 1978 में रिलीज हुई थी, जो बीआर स्टूडियोज ने बनाई थी। इस फिल्म का रीमेक 2019 में आया, जिसका निर्माण बीआर स्टूडियोज ने टी-सीरीज के साथ मिलकर किया।
फिल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडेय और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में थे। अब तीसरी फिल्म पति पत्नी और वो दो आने वाली है।
गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज प्रस्तुत, टी-सीरीज फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज प्रोडक्शन की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है और जिसका निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने किया है, जबकि जूनो चोपड़ा इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।
15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म के लिए तैयार हो जाइए एक मजेदार और भावनाओं से भरी यात्रा के लिए।

