Bhooth Bangla Box Office Day 5: मंगलवार को बढ़ा ‘भूत बंगला’ का कलेक्शन, क्या ओपनिंग वीक में मिलेगा 100 करोड़?

Bhooth Bangla box office collection 5 days. Photo- X

मुंबई। Bhooth Bangla Box Office Day 5: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ओपनिंग वीक में बॉक्स ऑफिस पर टिककर चल रही है और 100 करोड़ के पड़ाव के नजदीक पहुंच रही है। हालांकि, पहले हफ्ते में इस पड़ाव को पार करने के लिए फिल्म को बुधवार और गुरुवार को कलेक्शंस स्थिर रखने होंगे।

भूत बंगला ने टिकटों में छूट के चलते रिलीज के पांचवें दिन मंगलवार को 9.30 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जो सोमवार के मुकाबले थो 1.20 करोड़ अधिक है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का 5 दिनों का नेट कलेक्शन अब 82.65 करोड़ (97.75 करोड़ ग्रॉस) हो गया है।

फिल्म को 100 करोड़ तक पहुंचने के लिए अब 17.35 करोड़ की जरूरत है। पहला हफ्ता खत्म होने में अब दो दिन (बुधवार और शुक्रवार) बाकी हैं, यानी फिल्म को हर दिन औसतन 8.68 करोड़ का नेट कलेक्शन करना होगा। अगर, फिल्म इसमें चूक जाती है तो ओपनिंग वीक में 100 करोड़ का माइल स्टोन नहीं छू पाएगी।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Day 32: ‘धुरंधर 2’ पर दिखा ‘भूत बंगला’ का असर, पांचवें वीकेंड में इतना रह गया कलेक्शन

WEEK 1 (17-23 अप्रैल)

Day 1 (शुक्रवार): ₹17.90 करोड़ (गुरुवार के पेड प्रीव्यूज मिलाकर)

Day 2 (शनिवार): ₹21.75 करोड़

Day 3 (रविवार): ₹25.60 करोड़

ओपनिंग वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹65.25 करोड़

Day 4 (सोमवार): ₹8.10 करोड़

Day 5 (मंगलवार): ₹9.30 करोड़

5 दिनों का नेट कलेक्शन: ₹82.65 करोड़

भूत बंगला के सामने पहले हफ्ते में कोई चैलेंज नहीं है। धुरंधर 2 की स्पीड काफी कम हो चुकी है और यह भूत बंगला के लिए किसी भी तरह से खतरा नहीं है। ऐसे में अक्षय की फिल्म के सामने अपने कलेक्शंस बढ़ाने का पूरा मौका है।

जॉली एलएलबी 3 से बेहतर ट्रेंड कर रही भूत बंगला

अक्षय कुमार की इस साल यह पहली रिलीज फिल्म है। उनकी लास्ट रिलीज जॉली एलएलबी थी, जिसके मुकाबले भूत बंगला बेहतर प्रदर्शन कर रही है। 2025 में रिलीज हुई जॉली एलएलबी 3 ने 12.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि पहले हफ्ते में 71.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। भूत बंगला की स्थिति उससे कहीं बेहतर है।

इतना तय है कि भूत बंगला कमाई के मामले में जॉली एलएलबी 3 से आगे निकल जाएगी।

भूत बंगला का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म में अक्षय के साथ वामिका गब्बी फीमेल लीड हैं, जबकि परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव और दिवंगत असरानी प्रमुख किरदारों में हैं।