Welcome To The Jungle Box Office Day 3: ओपनिंग वीकेंड में ‘वेलकम 3’ ने पकड़ी रफ्तार, पहले हफ्ते में 100 करोड़ पक्के

Welcome To The Jungle box office collection 3 days. Photo- X

मुंबई। Welcome To The Jungle Box Office Day 3: अक्षय कुमार की कॉमेडी ड्रामा फिल्म वेलकम टू द जंगल ने मिले-जुले रिव्यूज के बीच ओपनिंग वीकेंड में रफ्तार पकड़ी और ठोस कलेक्शन कर लिया। अब फिल्म 100 करोड़ के पड़ाव की ओर बढ़ रही है। अगर, फिल्म की गति कायम रहती है तो जून पहले हफ्ते में 100 करोड़ की मंजिल को पार कर लेगी।

63 करोड़ का ओपनिंग वीकेंड

26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई वेलकम टू द जगंल को क्रिटिक्स ने मिले-जुले रिव्यूज दिये, जो एक स्टार से 3.5 स्टार तक रहे, यानी फिल्म की गुणवत्ता को लेकर समीक्षकों की राय बंटी रही, मगर दर्शकों ने समीक्षकों की नहीं सुनी और फिल्म के लिए अपना प्यार लुटाया।

25 जून को फिल्म के प्रीपेड रिव्यूज रखे गये थे, जिसमें 3.93 करोड़ नेट कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म ने 26 जून यानी पहले शुक्रवार को 14.80 करोड़ की ओपनिंग ली। वीकेंड दे बाकी दो दिनों शनिवार और रविवार को फिल्म के नेट कलेक्शंस क्रमश: 20.19 करोड़ और 24.55 करोड़ रहे। रविवार के आंकड़े बता रहे हैं कि वेलकम टू द जंगल को दर्शकों ने स्वीकार कर लिया है, जिसकी बदौलत फिल्म लम्बी दूरी तय कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Movies in Cinemas This July: ‘ऐल्फा’ से ‘स्पाइडर-मैन’ तक, दूसरी छमाही के पहले महीने में इन फिल्मों के साथ चार गुना होगा ‘धमाल’

सब मिलाकर फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 63.47 करोड़ नेट जुटा लिये हैं। 100 करोड़ के पड़ाव पर पहुंचने के लिए फिल्म को अब 36.53 करोड़ की दरकार है।

वर्किंग वीक शुरू होने पर फिल्मों के कलेक्शंस 40-50 फीसदी तक गिरते हैं। अगर, इस हिसाब से आंकलन किया जाए तो आज पहले सोमवार को फिल्म की कमाई 10-12 करोड़ रह सकती है। पहले हफ्ते में 100 करोड़ का पड़ाव पार करने के लिए फिल्म को यह रफ्तार कायम रखनी होगी।

साल 2026 का तीसरा सबड़े ओपनिंग वीकेंड

साल 2026 में अब तक रिलीज हुई फिल्मों के कलेक्शंस देखें तो वेलकम टू द जंगल ने तीसरा सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन किया है। अक्षय की इस साल दूसरी रिलीज है। इससे पहले भूत बंगला आई थी, जिसने ओपनिंग वीकेंड में 54.50 करोड़ जमा किये थे। 2026 की पहली छमाही के टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड इस प्रकार हैं-

  • धुरंधर 2- 503 करोड़
  • बॉर्डर- 129.89 करोड़
  • वेलकम टू द जंगल- 63.47 करोड़
  • भूत बंगला- 54.50 करोड़
  • कॉकटेल 2- 46.76 करोड़

3 जुलाई को आलिया भट्ट की एंटिसिपेटेड फिल्म अल्फा सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके बाद दूसरे हफ्ते में वेलकम टू द जंगल की चुनौती बढ़ जाएगी, तब तक फिल्म के सामने कलेक्शंस बढ़ाने का पूरा मौका है।