Chand Mera Dil Box Office Day 3: कैसा रहा लक्ष्य और अनन्या पांडेय की फिल्म का ओपनिंग वीकेंड? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Chand Mera Dil box office collection 3 days. Photo- X

मुंबई। Chand Mera Dil Box Office Day 3: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर हिंदी फिल्मों के लिए हताशा का दौर लौट आया है। फिल्में हर हफ्ते रिलीज हो रही हैं, मगर धुरंधर 2 के बाद एक भी फिल्म ऐसी नहीं है, जो आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दे। अक्षय कुमार की भूत बंगला ने कुछ तेवर दिखाये, मगर बड़ा कलेक्शन करने में फिल्म नाकामयाब रहा।

इसके बाद आईं फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों को बड़ी संख्या में खींचने में सफल नहीं हो पा रहीं। खासकर, रोमांटिक और लव स्टोरीज का हाल बुरा है। सैयारा इस जॉनर की आखिरी फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाया था। इसके बाद आईं लव स्टोरीज सिर्फ नाम के लिए रिलीज हो रही हैं।

ओपनिंग वीकेंड में 12 करोड़ की कमाई

इस सिलसिले को ज्वाइन करने वाली ताजा फिल्म लक्ष्य और अनन्या पांडेय की फिल्म चांद मेरा दिल है, जिसने ओपनिंग वीकेंड में 12.47 करोड़ नेट कलेक्शन किया है। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोक्शंस ने किया है, जबकि निर्देशक विवेक सोनी हैं।

यह भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga Trailer: चैन से मरने भी नहीं देती बिछड़े प्यार की तड़प, रोंगटे खड़े कर देगा ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर!

फिल्म 22 मई को रिलीज हुई थी। पहले दिन शुक्रवार को 3.31 करोड़, शनिवार को 4.15 करोड़ और रविवार को 5.01 करोड़ नेट कलेक्शन किया था। अगर, फिल्म के लीड एक्टर लक्ष्य के नजरिए से देखें तो यह उनकी दूसरी फिल्म है। 2024 में आई किल से लक्ष्य ने डेब्यू किया था, जिसने तकरीबन इतना ही कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था।

नहीं चल रहीं लव स्टोरी

अगर, इस साल अब तक रिलीज हुई रोमांटिक या लव स्टोरीज की बात करें तो दो दीवाने इस शहर में, गिन्नी वेड्स सनी 2, एक दिन और दादी की शादी तकरीबन इसी जॉनर की फिल्में हैं। मगर, इनमें से एक भी फिल्म नहीं चली। इन सभी में चांद मेरा दिल का प्रदर्शन सबसे अच्छा है।

यहां एक बात जो फिल्म के फेवर में है, वो यह कि इसने अपने ओपनिंग वीकेंड में पति पत्नी और वो दो से बेहतर प्रदर्शन किया है, जो दूसरे हफ्ते में चल रही है। इससे यह पता चलता है कि फिल्म को दर्शक तो मिल रहे हैं, मगर इसे सम्मानजनक कलेक्शन करने के लिए इससे बेहतर करने की जरूरत है।