सलमान से लाइमलाइट चुराने निकले शाह रूख़?

मुंबई: सलमान ख़ान से लाइमलाइट चुराने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ते शाह रूख़ ख़ान। रविवार को सलमान ख़ान की मोस्ट अवेटिड फ़िल्म किक का ट्रेलर लांच हुआ, तो ख़बरों का हिस्सा बनने के लिए शाह रूख़ ख़ान ने भी मनाया फादर्स डे।

दोपहर 2 बजे से रात को 9 बजे तक शाह रूख़ किडजानिया में रहे। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ इंटरेक्शन किया। घूमे-फिरे, और मस्ती की। शाह रूख़ के करियर में ये पहली बार है, कि उन्होंने फादर्स डे को पब्लिकली सेलिब्रेट किया हो। हालांकि, इसके पीछे उन्होंने एक वजह भी बताई। शाह रूख़ ने बताया, कि वो घर पर बिल्कुल अकेले थे। उनके बच्चे उनके पास नहीं थे। इसलिए वो किडजानिया में अपने अकेलेपन को दूर करने आए।

किडजानिया में बच्चों के साथ शाह रूख़ ख़ान।
किडजानिया में बच्चों के साथ शाह रूख़ ख़ान।

 

ग़ौर करने वाली बात ये है, कि शाह रूख़ ने इस इवेंट के लिए अपने बिज़ी शूटिंग शेड्यूल में से वक़्त निकाला। सात घंटे तक वो किडजानिया में रहे। माना यही जा रहा है, कि शाह रूख़ को फादर्स डे के बहाने मीडिया इंटरेक्शन सोची समझी चाल है। सलमान की फ़िल्म किक के ट्रेलर की काफी हाइप थी। फैंस बेसब्री से इसका इंतज़ार कर रहे थे। सलमान ने इसके लिए रविवार का दिन चुना। और ठीक इसी दिन शाह रूख़ भी बाहर आए।

शाह रूख़ से जब किक के बारे में पूछने की कोशिश की गई, तो उनकी पीआर मशीनरी ने सवाल पूरा होने से पहले ही इसे कंट्रोवर्शियल बता दिया। ज़ाहिर है, कि अपनी प्रेस कांफ्रेंस में शाह रूख़ सलमान का नाम भी मेंशन नहीं करना चाहते थे। लगता है, ख़बरों में रहने की होड़ अभी ख़त्म नहीं हुई है।