Alok Nath – ‘The Good Father’

BdSC0K0CEAE9ynLमुंबई : छोटे पर्दे के मशहूर शो सीआईडी औऱ साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत के बाद सोशल मीडिया में छाए हुए हैं बॉलीवुड के बाबूजी आलोक नाथ। इस बुजुर्ग कलाकार के ऑनस्क्रीन करेक्टर को लेकर बनाए गए जोक्स सोशल मीडिया में खूब सर्कुलेट हो रहे हैं। आलम ये है, कि अब आलोक नाथ के मॉर्फ़ड फ़न पोस्टर भी बनाए जाने लगे हैं।

इस साल की शुरूआत के साथ ही आलोक नाथ को लेकर जोक शुरू हो गए थे। इन जोक्स का आधार हैं फ़िल्मों में निभाए गए उनके पिता और ससुर के चरित्र, जो बेहद संस्कारी और सभ्य होते हैं। मसलन, आलोक नाथ इतने संस्कारी हैं, कि टेम्पल रन भी चप्पल उतारकर खेलते हैं।

इन जोक्स में आलोक नाथ के लड़की के पिता बनने पर भी चुटकी ली गई है। सोशल मीडिया में इन जोक्स का अचानक ट्रेंड बढ़ने से आलोक नाथ ख़ुश हैं और हैरान भी। मीडिया को दिए गए इंटरव्यूज़ में आलोक नाथ ने कहा, कि वो हैरान हैं ये सिलसिला शुरू कैसे हुआ। हालांकि कुछ जोक्स को छोड़कर ज़्यादातर उन्हें भी अच्छे लगे हैं।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर जो लोग आलोक नाथ के बारे में जोक्स को लिख रहे हैं, उनके लिए इस बुजुर्ग कलाकार का कहना है- मेरा आशीर्वाद उनके साथ है।

लगता है, कि सोशल मीडिया में एक्टिव लोग भी आलोक नाथ का पीछा आसानी से छोड़ने वाले नहीं हैं। इसीलिए जोक्स के बाद अब उनका एक मॉर्फ़ड पोस्टर खूब सर्कुलेट हो रहा है। ये पोस्टर क्लासिक इंगलिश फ़िल्म द गॉडफादर का है, जिसमें मार्लो ब्रांडो के चेहरे की जगह आलोक नाथ का फेस लगा दिया गया है, और द गॉड फादर की जगह लिखा है – द गुड फादर।