बेफ़िक्रे का तीसरा पोस्टर आया है, दीपिका को शायद अच्छा ना लगे!

मुंबई: आदित्य चोपड़ा निर्देशित फ़िल्म बेफ़िक्रे का तीसरा पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। 9 दिसंबर को रिलीज़ हो रही फ़िल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर लीड रोल्स में हैं। ये दोनों पहली बार साथ आ रहे हैं, लेकिन जिस बेफ़िक्री से ये दोनों एक-दूसरे को किस कर रहे हैं, उसे देखकर दीपिका पादुकोणे शायद फ़िक्रमंद हो जाएं। संभव है, कि ये पोस्टर उन्हें पसंद ना आए। वजह आप पोस्टर देखकर खुद समझ जाएंगे। वैसे पहले दो पोस्टर्स में भी रणवीर और वाणी ने लिप लॉक किया है।

befikre poster 1