दिल धड़कने दो: पोस्टर से समझ जाएंगे, फैमिली में कुछ गड़बड़ है!

मुंबई: 5 जून को रिलीज़ हो रही ज़ोया अख़्तर की फ़िल्म ‘दिल धड़कने दो’ का एक और पोस्टर जारी किया गया है। एक बिखरी हुए पंजाबी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती इस फ़िल्म में अनिल कपूर हेड ऑफ़ फैमिली हैं, जबकि शेफाली शाह उनकी पत्नी के रोल में हैं।
रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भाई-बहन के रोल में हैं। अनुष्का शर्मा रणवीर के अपोज़िट हैं, जबकि फरहान अख़्तर प्रियंका के अपोज़िट हैं। ‘ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा’ की क़ामयाबी के बाद ज़ोया की इस फ़िल्म से भी काफी उम्मीदें हैं।

Dil dhadkne do poster