नौ जनवरी को रिलीज़ होगी अर्जुन की ‘तेवर’

मुंबई: अर्जुन कपूर की होम प्रोडक्शन फिल्म ‘तेवर’ अगले साल 9 जनवरी को रिलीज़ होगी। फिल्म में अर्जुन के साथ पहली बार सोनाक्षी सिन्हा फीमेल लीड रोल में नज़र आएँगी। ‘तेवर’ को प्रोड्यूस किया है अर्जुन के चाचा संजय कपूर ने और डायरेक्टर हैं अमित शर्मा।

तेवर रोमांटिक एक्शन फिल्म है, जिसके लिए अर्जुन मसहूर हैं। ‘2 स्टेट्स’ छोड़ दें, तो अर्जुन की सभी फ़िल्में इसी जॉनर की रही हैं। फिलहाल अर्जुन की ‘फाइंडिंग फेनी’ रिलीज़ के लिए तैयार है, जिसमें वो पहली बार दीपिका पादुकोणे के अपोजिट हैं।

Tevar Arjun Kapoor