सोनम कपूर बनीं एंग्री बर्ड, एक हफ़्ते के लिए गेम में

मुंबई: बॉलीवुड में अपने फैशन और स्टाइल के लिए मशहूर सोनम कपूर अब एक नए अवतार में नज़र आने वाली हैं। एंग्री बर्ड गेम में सोनम पर आधारित एक केरिकेचर बनाया गया है। इसका वीडियो हाल ही में करजत में शूट किया गया है।
sonam k
गेम में सोनम का करेक्टर एक हफ़्ते के लिए दिखाई देगा, जो दुनिया भर में चैंपियंस फॉर अर्थ वीक के नाम से मनाया जा रहा है। वीक 21 सितंबर को शुरू हो रहा है, और सोनम खुद भी इस कार्यक्रम में गेमर के तौर पर हिस्सा लेने वाली हैं।
सोनम से पहले एंग्री बर्ड गेम में पॉप सिंगर शकीरा, एक्टर इयान सॉमरहॉल्डर और डैनी डीवीटो पर आधारित करेक्टर्स बनाए जा चुके हैं।