Baaghi 3: श्रद्धा कपूर के साथ बग़ावत कर रहे टाइगर श्रॉफ का साथ देने आये रितेश देशमुख, ऐसा होगा किरदार

मुंबई, डेस्क रिपोर्टर। स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद टाइगर श्रॉफ अपनी अगली फ़िल्म बाग़ी 3 की तैयारियों में जुट गये हैं। अब इस फ़िल्म में रितेश देशमुख की एंट्री हुई है। टाइगर और रितेश की एक साथ यह पहली फ़िल्म होगी। बाग़ी 3 एक एक्शन रोमांस फ्रेंचाइजी है।

फ़िल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। अहमद ख़ान इसे निर्देशत कर रहे हैं। बाग़ी 3 में श्रद्धा कपूर फीमेल लीड में हैं, जिन्होंने फ्रेंचाइजी की पहली फ़िल्म में भी फीमेल लोड रोल प्ले किया था। बाग़ी 3 में रितेश देशमुख, टाइगर के भाई का किरदार निभाने वाले हैं। रितेश, श्रद्धा कपूर के साथ एक विलेन में काम कर चुके हैं, जिसमें लीड रोल सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया था। रितेश उस फ़िल्म में विलेन के रोल में थे।

बाग़ी फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2016 में हुई थी और टाइगर के करियर की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है, जिसकी दो फ़िल्में आ चुकी हैं और दोनों ही सफल रही हैं। बॉलीवुड एक्टर्स की मौजूदा जनरेशन में सफल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने वाले टाइगर सबस छोटे एक्टर हैं।

टाइगर जल्द ही रितिक रोशन के साथ एक फ़िल्म में नज़र आएंगे। इसका शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है। इसके अलावा रेम्बो के आधिकारिक रीमेक में भी वो नज़र आने वाले हैं। टाइगर की पिछली फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर ने बॉक्स ऑफ़िस पर साधारण प्रदर्शन किया है। फ़िल्म क़रीब 70 करोड़ के आसपास ही जुटा सकी है।