Atlee Priya Baby Girl: दूसरी बार पापा बने जवान के डायरेक्टर एटली, पत्नी प्रिया ने दिया बेटी को जन्म

Atlee Priya blessed with baby girl. Photo- Instagram

मुंबई। Atlee Priya Baby Girl: तमिल सिनेमा के मशहूर एक्शन डायरेक्टर और शाह रुख खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म जवान के निर्देशक एटली ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। एटली दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी प्रिया ने बेटी को जन्म दिया। एटली और प्रिया को फैंस खूब बधाई दे रहे हैं।

एटली दूसरी बार बने पापा

रविवार को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने खबर दी थी कि वो दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। सोमवार को एटली ने सोशल मीडिया के जरिए खुशखबरी साझा की। एटली ने खबर बेटे मीर की ओर से शेयर की है। गुलाबी रंग के पोस्टर पर लिखा बेबी सिस्टर। बिग ब्रदर मीर। इसके बाद बताया कि प्रिया और एटली के यहां 20 अप्रैल को बेटी हुई है।

यह भी पढ़ें: Deepika Ranveer Pregnancy: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया प्रेग्नेंसी का एलान, दूसरी बार मां बनेंगी एक्ट्रेस

इंस्टाग्राम पर एटली की पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज और फैंस ने बधाई दी, जिनमें अनन्या पांडेय, काजल अग्रवाल, सामंथा रूथ प्रभु, हुमा कुरैशी शामिल हैं।

11 साल पहले हुई थी एटली-प्रिया की शादी

एटली और प्रिया ने दूसरी प्रेग्नेंसी की सूचना इसी साल जनवरी में दी थी। उन्होंने प्रिया के बेबी बंप के साथ फैमिली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें बेटा मीर भी मौजूद था। इसके साथ एटली ने लिखा था कि हमारा घर अब ज्यादा कोजी होने वाला है, क्योंकि नया मेहमान आने वाला है। एटली और प्रिया की शादी नवम्बर 2014 में हुई थी।

एटली की अगली फिल्म राका

एटली की अगली फिल्म राका है, जिसमें अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण लीड रोल्स में हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म के टाइटल की घोषणा की गई थी। अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक और टाइटल पोस्टर रिलीज किया गया था।

एटली स्टाइलिश एक्शन थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। शाह रुख खान की जवान के साथ एटली ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। यह फिल्म तमिल में भी बनाई गई थी और उस वक्त सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बनी। जवान ने 643.87 करोड़ नेट कलेक्शन किया था।